Trending

अजब-गजब मामला: एक ही लड़के के प्यार में पड़ गई तीन बहनें, परिवारवालों ने किया विरोध तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Sep 2021, 12:00 AM

वैसे तो आज तक हम प्यार की कई अलग अलग कहानियों के बारे में सुनते और पढ़ते हुए आ रहे हैं। ऐसे भी कई मामले अब तक हमारे सामने आ चुके हैं, जिसमें प्यार में लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो गए। लेकिन अब जो मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया, वो काफी ज्यादा अलग और Interesting है। 

रामपुर में एक लड़के के प्यार में तीन लड़कियां पड़ गई। इस पूरे मामले में जो बात सबसे ज्यादा चौंकाती है, वो ये कि ये तीनों लड़कियां सगी बहनें थीं। जी हां, तीन सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया। ये मामला तब चर्चाएं बटोरने लगा, जब परिवारवालों को पता चली। लड़कियों के परिवारवालों ने इसका विरोध करना शुरू किया। जिसके बाद तीनों लड़कियां उस लड़के के साथ भाग गई।

लड़कियों के भागने की बात देखते ही देखते गांव में फैल गई और तरह तरह की बातें लोग इस पर करने लगे। 

जानकारी के मुताबिक ये घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। करीब-करीब हफ्तेभर पहले लड़कियां अचानक अपना घर छोड़कर भाग गई थी, जिसके बाद परिवारवालों में हड़कंप मच गया। वो उन्हें ढूंढने लगे, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं मिला। 

हमारे समाज में जब भी कोई लड़की घर से यूं भागती है, तो तरह तरह की बातें उठने लगती हैं। बात माता पिता की इज्जत तक आ जाती है। इसी वजह से लड़कियों के घरवालों ने इस मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। लेकिन बात गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। 

बताया जा रहा है कि जो तीनों बहनें घर से भागी हैं, उनमें दो नाबालिग है, जबकि एक बालिग। मामले में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया, जिसकी जांच हो रही है। पिता के परेशान करने और उनकी डांट के चलते नाराज होकर तीनों बहनें चली गई। अब तक किसी के साथ जाने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख ली गई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds