सीधी रेप केस: आवाज बदलकर की स्कॉलरशिप के नाम पर ठगी, एक- एक कर कई छात्राओं को बनाया निशाना

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 31 मई 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 31 मई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 7 आदिवासी लड़कियों से दुष्कर्म का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति समेत बाकी तीन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। आपको बाते दें कि आरोपी ने मैजिक वॉयस ऐप के जरिए आवाज बदलकर और छात्रवृत्ति का लालच देकर आदिवासी लड़कियों से दुष्कर्म किया था। घटना में कुल चार आरोपी शामिल हैं और चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो 7 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

और पढ़ें: हाय रे ये बेरोजगारी! खिलौने की पिस्टल से करने चली थी लूटपाट, बेरोजगार लड़की अपनी साजिश में हुई नाकाम 

गरीब लड़कियों को बनाते थे निशाना

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी उन्हीं लड़कियों को फोन करता था जो बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं। घटना के मुख्य आरोपी ब्रजेश को पता था कि ये लड़कियां स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही हैं। घटना के बाद पीड़ित लड़कियां इतनी डरी हुई थीं कि उन्होंने अपने घरवालों को भी कुछ नहीं बताया। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने एक के बाद एक कई लड़कियों को निशाना बनाया।

छात्राओं को देते थे इस बात का झांसा

यह पूरा मामला मझौली इलाके का है। मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, संदीप प्रजापति और लवकुश प्रजापति ने इस वारदात को अंजाम दिया। सभी पीड़ित छात्राएं सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं। आरोपी मैजिक वॉयस ऐप का इस्तेमाल कर अपनी आवाज बदलते थे। इसके बाद वे चयनित छात्राओं से बात करते और उन्हें छात्रवृत्ति का लालच देते। वह छात्राओं को छात्रवृत्ति फॉर्म के बहाने बुलाते और सुनसान जगह पर ले जाकर उन्हें हैवानियत का शिकार बनाते थे।

पीड़िताओं ने जब पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन 16 मोबाइल फोन में पीड़ित छात्रों के मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ब्रजेश पिछले तीन महीने से इन अपराधों को अंजाम दे रहा था। जैसे ही उसे मैच वॉयस ऐप के बारे में पता चला, उसने इस तरह के अपराध करने का मन बना लिया।

सीएम मोहन यादव ने दिए एसआईटी जांच के निर्देश

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘सीधी जिले के मझौली थाना में आदिवासी छात्राओं से स्कॉलरशिप देने का लालच देकर गलत कार्य करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसा निंदनीय कार्य करने वाले समाज के दुश्मन हैं, आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने और ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो पूरे तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा।’

और पढ़ें: फिर हुई पोर्श कांड जैसी वारदात, कार चालक ने स्कूटर को मारी टक्कर और फिर शुरू की मारपीट 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds