UP Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट (UP Vidhan Mandal Budget Session 2026) सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के अभिभाषण से होगी। लेकिन पहले ही दिन सदन में तीखा माहौल देखने को मिल सकता हैं। विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कोडीन कफ सिरप की तस्करी (Codeine Cough Syrup), बेरोजगारी (Unemployment), महंगाई, महिला सुरक्षा (women safety) और विदेश नीति (foreign policy) जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है आज के सदन में क्या संभाविक घटनाए हो सकती है।
सत्र शुरू होने से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जहां सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा दिया। सोमवार को कार्यवाही ‘वंदे मातरम’ (Vande Mataram) से शुरू होगी, उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियां और योजनाएं गिनाएगी। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा (Vidhan Sabha) (Legislative Assembly) के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को दिवंगत पूर्व और वर्तमान सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित रहेगी। बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।
सीएम और स्पीकर की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा है कि सदन में स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान निकल सके। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने भी कहा कि सहमति और असहमति लोकतंत्र (Democracy) का हिस्सा हैं, सभी को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा और जरूरत पड़ी तो देर शाम तक सदन चलेगा।
सपा की रणनीति
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सत्र के पहले दिन प्रदर्शन की योजना बनाई है। सपा विधायक (SP MLA) विधानभवन में चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सदन के अंदर राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ‘गो बैक’ (Go Back) के नारे लगाने की तैयारी है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में हुई सपा विधायक (SP MLA) दल की बैठक में तय हुआ कि SIR में गड़बड़ियों, महंगाई, भ्रष्टाचार (corruption), बेरोजगारी (unemployment), महिला सुरक्षा (women safety), खाद संकट (fertilizer crisis), MSP पर बिचौलियों की भूमिका और कोडीन सिरप तस्करी (codeine syrup smuggling) जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील (trade deal) पर तंज कसते हुए कहा, “यह ट्रेड डील नहीं, ढील है। इससे किसान और छोटे उद्योग (small scale industries) संकट में आ जाएंगे।”
SIR पर खास फोकस
दूसरी तरफ भाजपा (BJP) भी पूरी तैयारी में है। रविवार को लोकभवन में हुई भाजपा विधानमंडल दल (BJP Legislative Party) की बैठक में मुख्यमंत्री (CM) ने विधायकों (MLA) और मंत्रियों को सत्र के दौरान नियमित उपस्थिति और पूरी तैयारी के निर्देश दिए। खास तौर पर SIR को लेकर सतर्क रहने को कहा गया।
सीएम (CM) ने कहा कि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मृतकों के नाम हटवाने और अन्य त्रुटियां ठीक कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने इसे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम बताया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाएगा, इसलिए तथ्यों के साथ जवाब देना होगा। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने ‘समर्पण दिवस’ में विधायकों की भागीदारी अनिवार्य बताई।
सुरेश खन्ना ने कही ये बात
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) ने विधायकों से कहा कि 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट का अच्छी तरह अध्ययन करें, ताकि विपक्ष के सवालों का जवाब मजबूती से दिया जा सके। हाल ही में एक विवाद को लेकर सुर्खियों में आए भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत (BJP MLA Brajbhushan Rajput) भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही। कुल मिलाकर बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में हैं। ऐसे में पहले दिन सदन में शोर-शराबा और तीखी नोकझोंक के आसार काफी मजबूत दिख रहे हैं, जबकि सरकार स्वस्थ चर्चा की अपील कर रही है। बुधवार को पेश होने वाला बजट इस सत्र का सबसे अहम पड़ाव होगा।



























