Vaibhav Suryavanshi: 14 साल की उम्र में लोग स्कूल और पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी उस समय अपने क्रिकेटिंग सपनों को पंख दे रहे थे। पिछले एक साल में वैभव ने इतनी शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का बाजार गर्म है। और अब हरारे में चल रहे U19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टीम में सब प्यार से ‘बॉस बेबी’ कहते हैं।
और पढ़ें: T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ‘सलाम क्रिकेट’ में खिलाड़ियों ने खोली रणनीति की बारीकियां
55 बॉल में सेंचुरी, 175 रन की तूफानी पारी (Vaibhav Suryavanshi)
इंडिया U19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाने वाले एरॉन जॉर्ज इस बार जल्दी आउट हो गए। अब पूरी जिम्मेदारी वैभव पर थी। वैभव ने मौका और दस्तूर दोनों का फायदा उठाया। महज 55 बॉल पर सेंचुरी और 80 बॉल में 175 रन की पारी खेलकर उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाजी को चकमा दे दिया। इस दौरान वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी आक्रामक और ताबड़तोड़ बैटिंग देख इंग्लैंड के गेंदबाज भी हैरान थे।
इतिहास रचने वाले युवा बैटर
वैभव सूर्यवंशी ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी लगाई। उनसे पहले यह कारनामा 2012 में उनमुक्त चंद ने किया था। हालांकि, वैभव अब तक के सबसे यंगेस्ट बैटर बन गए हैं जिन्होंने फाइनल में सेंचुरी लगाई। साथ ही, इस वर्ल्ड कप में वह अब तक के हाईएस्ट रन-गेटर भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 439 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के फैजल सिनोज़ादा हैं, जिन्होंने 436 रन बनाए।
मैच की ताजा स्थिति
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 25.3 ओवर में 3 विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेदांत 10 रन बनाकर मौजूद हैं। इससे पहले कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स ग्रीन ने दो सफलताएं हासिल कीं, वहीं लम्सडन ने वैभव को कॉट बिहाइंड कर आउट किया।
वैभव को क्यों कहते हैं ‘बॉस बेबी’?
वैभव की आक्रामक और आत्मविश्वासी बैटिंग ने उन्हें इस नाम से बुलवाने का कारण दिया। हर मैच में जब टीम पर दबाव होता है, वैभव अपनी पारी से टीम को संभालते हैं और विपक्षी गेंदबाजों को हिला देते हैं। यही कारण है कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका नाम ट्रेंड करता रहता है।
भविष्य की संभावनाएं
वैभव सूर्यवंशी की यह पारी न केवल भारत को जीत की ओर ले जा सकती है, बल्कि उन्हें भविष्य में भारतीय क्रिकेट के मुख्य फॉर्मेट में जगह दिलाने के लिए भी एक बड़ा कदम साबित होगी। U19 वर्ल्ड कप में उनकी निरंतर शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और विशेषज्ञों का भरोसा बढ़ा दिया है कि यह खिलाड़ी जल्द ही बड़े मंच पर भी अपना जलवा दिखाएगा।
