फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज, विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी एक्शन करते दिखेंगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Jul 2022, 12:00 AM

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर में उनका एक्शन खूब दमदार दिख रहा है। ट्रेलर देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी धांसू होने वाली है। विजय की फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान वहां काफी बड़ा इवेंट आयोजित हुआ। 

धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म विजय देवरकोंडा के ऑपोजिट एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। रिलीज हुए ट्रेलर में विजय की खूबियां बताई जा रही है। ट्रेलर की शुरुआत में लाइगर की मां कहती है- ‘एक लायन और टाइगर की औलाद है ये… क्रॉस ब्रीड है मेरा बेटा..’ इसके बाद विजय देवकोंडा एक्शन करते दिखते है और आवाज आती है- ‘न मैं लायन न मैं टाइगर…दोनों का मिक्स मैं हूं लाइगर’। 

फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज, विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी एक्शन करते दिखेंगी — Nedrick News

ट्रेलर में विजय के साथ अनन्या पांडे भी बेहद अलग ही नजर आ रही है। रोमांस के अलावा अनन्या का एक्शन भरा अवतार भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म साउथ फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे है। लाइगर फिल्म के जरिये ही विजय बॉलिवुड गलियारों में कदम रखने वाले है जबकि अनन्या पांडे तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी। 

लाइगर फिल्म के ट्रेलर से पहले भी कई सारे लुक्स साझा किए है। हालांकि लुक्स और ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस की बेताबी और भी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस अब फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज, विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी एक्शन करते दिखेंगी — Nedrick News

बता दें कि ये फिल्म हिंदी के अलावा चार और भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल देखने को मिलने वाला है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें अमेरिकी बॉक्सर को मस्ती करते हुए देखा गया। फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आने वाले है। ये फिल्म इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds