विवादों से घिरी फिल्म पठान का ट्रेलर हुआ रिलीज़, शाहरुख का वनवास हुआ खत्म

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 10 Jan 2023, 12:00 AM

पठान फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़ 

विवादों के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का ट्रेलर रिलीज़ हो  गया है और इस ट्रेलर ने  रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है. वहीं ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही इस समय चर्चा का विषय बन गया है. 

Also Read- इन 10 हीरोइनों की वजह से शाहरुख खान बने रोमांस किंग,बॉलीवुड में ऐसे हुए हिट.

जानिए क्या है फिल्म की कहानी 

‘पठान’ (Pathaan) के 2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम (John Abraham) से होती है, एक्टर ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. जॉन मास्क लगाकर एक गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद जबरदस्त म्यूजिक के साथ एक्टर अपना चेहरा रीवील करते हैं. 

वहीं इस ट्रेलर में जॉन अब्राहम एक आतंकी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जो बिना किसी मकसद के काम करता है. पठान के ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की भी झलक देखने को मिली है. अपनी एंट्री के साथ ही डिंपल कपाड़िया कहती हैं, ‘पठान के वनवास का समय अब खत्म हो चुका है.’ इसी के साथ यहां से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की धमाकेदार एंट्री होती है.

खून से लथपथ नजर आए किंग खान

वहीं इस खून से लथपथ किंग खान फुलटू एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में शाहरुख को ऐसे देशभक्त के रूप में दिखाया गया है जो अपने देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. इसी के साथ दीपिका की बिकनी में एंट्री में होती है और शाहरुख़ खान को साथ में इस मिशन पर काम करने की बात कहती है. 

मिशन, वनवास, और दीपिका को लेकर बना सस्पेंस 

जहां इस फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख़ खान मिशन के दौरान दुश्मन से बदला लेते हुए नजर आ रहा है लेकिन इससे पहले वो वनवास में क्यों था और क्यों देश को बचाने के लिए बस पठान की ही जरूरत है. वहीं ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं. एक दीपिका इस फिल्म में शाहरुख की तरफ है या फिर जॉन अब्राहम की तरफ इस बात का सस्पेंस बना हुआ  है जो कि फिल्म रिलीज़ होने के बाद सामने आएगा.  

सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर 

वहीं इस ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद महज 35 मिनट के अंदर 1.5M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं इसी के साथ सोशल मीडिया पर #PathaanTrailerOut #ShahRukhKhan #KingisBack ट्रेंड करने लगा है. आपको बता दें, शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

Also Read- ‘बेशरम रंग’ गाने से नहीं हटा भगवा बिकिनी वाला सीन, लेकिन हो गये ये 12 बदलाव.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds