अबकी बार किसकी सरकार? पंजाब-यूपी में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या कहते है चुनावी राज्यों का ये ताजा Opinion Poll…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Jan 2022, 12:00 AM

देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इस वक्त चुनावी रंग में रंगें हुए हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही यहां सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया। सभी पार्टियां इसी मिशन में जुटी हुई है कि वो कैसे इन राज्यों की सत्ता पर अपना कब्जा जमाए। इसके लिए पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बना रही है। 

चुनाव के इस रण में किस राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है? इस बार जनता का मिजाज क्या है? कहां किसकी लहर देखने को मिल रही है? इन पांचों राज्यों में चुनावी माहौल भांपने के लिए कई ओपिनियन पोल और सर्वे किए जा रहे है, जिसके नतीजों कुछ कुछ स्थिति साफ करते है कि इस बार कहां किसकी सरकार बनने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इन पांचों राज्यों के ताजा ओपिनियन पोल और सर्वे क्या कहते हैं…

उत्तर प्रदेश 

सबसे पहले बात करते है उस राज्य की, जहां की राजनीति चुनाव हो या नहीं हो, हमेशा ही किसी ना किसी मुद्दे को लेकर गरमाई रहती है। जी हां, हम बात उत्तर प्रदेश की ही कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हाइवोल्टेज चुनाव है। एक ओर बीजेपी है, जिसके सामने चुनौती सत्ता बचाए रखने की है। तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के मिशन में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के ओपिनियन पोल क्या कहते हैं? इस पर नजर डाल लेते हैं। टाइम्स नाऊ के हाल ही में किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी की सत्ता में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी होना तय है। यहां BJP को 227-254 सीटें मिलने की उम्मीदें जताई गई है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को इस दौरान 136-151 मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं टाइम्स नाऊ के ओपनियिन पोल में मायावती की BSP को 8-14, तो वहीं कांग्रेस को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। 

पंजाब 

अब आते है उस राज्य पर जिसके चुनाव यूपी के बाद सबसे ज्यादा चर्चाओं में बने हुए है। पंजाब में भी सत्ता हासिल करने की दिलचस्प जंग छिड़ी हुई है। पिछले कुछ समय में पंजाब की राजनीति में काफी कुछ बदल चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस का साथ छोड़ने से लेकर उनका नई पार्टी बनाकर बीजेपी के साथ आना और चरणजीत सिंह चन्नी का सीएम बनना। इन सब घटनाक्रम से पंजाब चुनावों पर क्या असर होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। 

टाइम्स नाऊ के ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन चौंका सकता है। ओपिनियत पोल की मानें तो पंजाब में इस बार कोई भी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी, लेकिन AAP इसके काफी करीब रहेगी। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में AAP को 54-58 मिलने की उम्‍मीद है। वहीं कांग्रेस के खाते में इस बार 41-47 सीट जा सकती है। बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को 1-3 और अन्‍य 1-3 सीट मिलने का अनुमान जताया गया। 

उत्तराखंड 

अब आते है उत्तराखंड पर। उत्तराखंड में भी चुनाव से पहले काफी सियासी उठापटक देखने को मिली। बीजेपी ने कुछ ही महीनों में दो बार राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव किए थे। टाइम्स नाऊ के जो ओपिनियन पोल है उसके अनुसार 70 सीटों वाले उत्तराखंड में बीजेपी की सत्ता में फिर से वापसी हो सकती है। सर्वे में BJP को 44 -50 सीटें मिलने की उम्मीदें जताई गई। वहीं, कांग्रेस को 12-15, AAP को 5-8 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। 

गोवा

बात गोवा की करें तो यहां भी बीजेपी की सत्ता में वापसी की संभावनाएं जताई जा रही है। टाइम्स नाऊ के ओपिनियन पोल के मुताबिक गोवा में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। यहां BJP को 17 से 21 सीटें मिलने के आसार हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 4-6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। गोवा में AAP को 8-11 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds