Mini Punjab: पारंपरिक खेती छोड़ मालामाल हुए ये पांच किसान, टर्नओवर देख दंग रह जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 14 Oct 2024, 12:00 AM

पंजाब के अलावा देश के कई इलाकों को “मिनी पंजाब” (Mini Punjab) के नाम से भी जाना जाता है, में कई किसान अपनी पारंपरिक खेती (Farming) को छोड़कर नई तकनीक और नवाचारों के जरिए सफल हो रहे हैं। ये किसान आधुनिक खेती के जरिए सालाना करोड़ों रुपए का टर्नओवर कमा रहे हैं। यहां हम ऐसे ही 5 दमदार किसानों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर खेती के नए तरीके अपनाए और आज उनकी सफलता की कहानियां प्रेरणादायी बन गई हैं।

और पढ़ें: Rajasthan: जानें गंगानगर और हनुमानगढ़ कैसे बने “मिनी पंजाब”? यहां 90% लोग बोलते हैं पंजाबी भाषा

भंवर सिंह मंडीवाल: बागवानी और जैविक खेती से 3 करोड़ का टर्नओवर- Farmer Bhanwar Singh Mandiwal

राजस्थान के जयपुर में रहने वाले भंवर सिंह मंडीवाल ने सिंगापुर में अपनी लाखों की नौकरी छोड़कर ऑर्गेनिक खेती शुरू की है। भंवर सिंह मंडीवाल करीब 4 साल पहले तक सिंगापुर में एक जापानी कंपनी में काम करते थे। नौकरी करते हुए वे 15 लाख रुपए कमाते थे, वहीं अब वे 20 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। उन्होंने अपनी जमीन पर सब्जी और फलों की खेती शुरू की और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। जैविक खेती की बढ़ती मांग के साथ, उनकी उपज पूरे देश में बिकती है और आज उनके खेत का सालाना कारोबार 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Farmers
Source: Google

अमनप्रीत सिंह: हाईटेक डेयरी और पशुपालन से 8 करोड़ का टर्नओवर- Farmer Amanpreet Singh

अमनप्रीत सिंह ने इंजीनियरिंग सेक्टर में नौकरी छोड़कर डेयरी उद्योग और पशुपालन में कदम रखा। उन्होंने अपने फार्म में हाईटेक डेयरी फार्मिंग और आधुनिक पशुपालन तकनीकों का इस्तेमाल किया। उनकी डेयरी से उत्पादित दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की मांग राज्य के साथ-साथ अन्य शहरों में भी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना टर्नओवर करीब 8 करोड़ रुपये है।

फूलचंद बैरवा: ड्रिप सिंचाई से कमाए 2 करोड़- Farmer Phoolchand Bairwa

राजस्थान जोबनेर के बोबास गांव के फूलचंद बैरवा एक ऐसे किसान हैं जिन्होंने पारंपरिक सिंचाई पद्धति को छोड़कर ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाई और कम पानी में अधिक उत्पादन का तरीका खोज निकाला। उन्होंने मुख्य रूप से सब्जियाँ और मसाले उगाना शुरू किया। उनकी तकनीक की वजह से उत्पादन क्षमता बढ़ी और उन्होंने पूरे देश में अपना बाज़ार स्थापित कर लिया। उनकी खेती का सालाना टर्नओवर लाखों में है।

Farmer Phoolchand Bairwa
Source: Google

जसपाल सिंह: जैविक सब्जी की खेती से कमाए 1.8 करोड़ रुपये- Jaspal Singh

जसपाल सिंह ने अपनी पारंपरिक खेती को छोड़कर जैविक सब्जियों की खेती शुरू की। उन्होंने अपने खेत में केवल जैविक खाद का इस्तेमाल किया और रसायनों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया। उनकी उपज की गुणवत्ता के कारण उनकी सब्जियाँ बड़े शहरों में ऊँचे दामों पर बिकती हैं। हालांकि, वह सबसे ज्यादा फूलगोभी की खेती करते हैं। वह फूलगोभी की “मैनर” किस्म की खेती करते हैं, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 1.5 लाख रुपए तक की कमाई होती है।

रामवीर सिंह: हाइड्रोपोनिक्स खेती से 1.5 करोड़ रुपए का टर्नओवर- Farmer Ramveer Singh

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रामवीर सिंह के पास अपना खेत नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने घर को ही वर्टिकल फार्म में बदल दिया। हाइड्रोपोनिक तकनीक से खेती शुरू करने वाले रामवीर सिंह का सालाना टर्नओवर करीब 70 लाख रुपये है। रामवीर ने बताया कि इस तकनीक से सब्जियां और फल उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती और कीट-पतंगों और बीमारियों का खतरा भी नहीं रहता। पूरी तरह पानी पर आधारित इस तकनीक से आम खेती के मुकाबले करीब 90 फीसदी पानी की बचत होती है।

Ramveer Singh
Source: Google

इन 5 दमदार किसानों ने साबित कर दिया है कि पारंपरिक खेती के अलावा अगर आधुनिक तकनीक और इनोवेशन अपनाए जाएं तो खेती से करोड़ों का टर्नओवर कमाया जा सकता है। ये किसान न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं कि आधुनिक खेती से कैसे सफलता हासिल की जा सकती है।

और पढ़ें: नानोकी: पंजाबी विरासत और संस्कृति का अनूठा केंद्र, 25 घर हैं विरासत और रोमांच का अद्भुत संगम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds