2022 में OTT की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी में ये बड़े सितारे!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Jan 2022, 12:00 AM

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोग फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही देखना पसंद करने लगे है। इसी वजह से बॉलीवुड के बड़े सितारों ने भी अब ओटीटी की तरफ रुख कर लिया है। अब 2022 में माधुरी दीक्षित से लेकर शाहिद कपूर तक कई बड़े सितारे आपको OTT में डेब्यू करते नजर आएंगें।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ओटीटी पर अपने वेब शो फाइंडिंग अनामिका से डेब्यू करने जा रही हैं। ये एक थ्रिलर शो है, जिसे करण जौहर ने प्रोडयूस किया है।

अजय देवगन

कोरोना के कारण अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया ओटीटी प्लेटफ्रॉम और डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी प्लेटफ्रॉम में कदम रखेंगे।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर भी इस साल OTT की दुनिया में एंट्री मार सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर निर्देशक राज और डीके के अनटाइटल्ट प्रोजेक्ट से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। आपको बता दें की राज और डीके मशहूर वेब सीरीज फैमिली मैन के डायरेक्टर हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा को आपने ओटीटी प्लेटफ्रॉम डिज्नी हॉटस्टार पर फिल्म भुज में देखा था, लेकिन ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं थी। वो फॉलन सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

कपिल शर्मा 

कॉमेडियन कपिल शर्मा भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी सीरीज के साथ आ रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद कपिल ने किया था। कपिल शर्मा की ये सीरीज नेटफिल्कस पर स्ट्रीम होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds