दिल्ली: डोर बेल बजाकर घर में घुसे और फिर बंधक बनाकर चुराया सारा सामान…पॉश इलाके से सामने आई ये घटना!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 18 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली के अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद है इसका एक ताजा मामला राजधानी के पॉश इलाके से सामने आया है। यहां एक फ्लैट में घुसकर चोरों ने घर के मालिक को बंधक बनाकर चोरी को अंजाम दिया। ये पूरी घटना 14 दिसंबर की बताई जा रही है, जो कि CCTV में कैद हुई। चोरी की ये घटना एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ आदित्य कुमार के घर पर हुई। घटना में सभी आरोपियों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।

आदित्य ने उनके घर हुई सारी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए  बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वो अपने फ्लैट में बिल्कुल अकेले थे। तभी किसी ने उनके घर का डोर बेल बजाई। जैसे ही आदित्य ने दरवाजा खोला तो तीन बदमाश घर के अंदर घुस गए और चोरों ने अपने हथियारो के दम पर आदित्य को बंधक बना लिया। बदमाशों ने आदित्य के साथ मारपीट भी की। इसके बाद चोरों ने घर में जितने भी कीमती सामान थे जैसे लैपटॉप, जैकेट, घड़ी आसानी से ही चुरा लिया। चोरी को बड़े ही आसानी से अंजाम देकर फ्लैट से भागने में कामयाब हो गए। 

चोरों के जाने के बाद घर के मालिक आदित्य ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और खुद ही अपने हाथ पैर खोले और फोन कर अपने रिश्तेदारों को उनके घर हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। साथ ही ये भी बताया कि चोरो में से किसी एक का नाम शुभम था। जिसके बाद पुलिस ने शुभम नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया और फिर बाकी साथी भी पकड़ में आ गए। 

पुलिस के पूछताछ करने के बाद शुभम ने बताया कि उन्होंने इस चोरी को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसे अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना था। जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने चोरी की।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds