Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 22 Mar 2023, 12:00 AM

अपनी फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान इस साल के टॉप एक्टर साबित हुए हैं. और इसी ग्रैंड कमबैक के साथ कहीं न कहीं बॉलीवुड की डूबती नैया को भी पार लगाया है. किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि अभी भी कोई बॉक्स ऑफिस का किंग है तो वो है ‘किंग खान’. ‘पठान’ ने भारत में 500 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया तो वहीं दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म को जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाने वाला है. ओटीटी पर फिल्म के डिलीट हुए सीन्स भी दर्शक देख पाएंगे. ऐसे में आज हम आपको शाहरुख की कुछ ऐसी हिट फिल्मों से मुक्तलिफ़ कराएंगे जिनके बड़े सीन्स पर्दे पर आने से पहले ही डिलीट कर दिए गए थे. डालिए इस लिस्ट पर एक नजर: 

kabhi khushi kabhie gham

फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को शायद ही किसी ने न देखा हो और जिसने देखा होगा उसे 10 बार से कम नहीं देखा होगा. वैसे तो  दर्शकों को कभी इस फिल्म से कोई शिकायत नहीं हुई. हालांकि इन दिनों फिल्म का एक डिलीट हुआ सीन ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से फैंस गुस्सा हो गए हैं. इस पूरे सीन में राहुल और अंजलि के लंदन शिफ्ट होने के बाद की जर्नी को दिखाया गया है. फैंस को ये सीन काफी पसंद आ रहा है.

Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी... — Nedrick News

उनका कहना है कि अगर ये सीन फिल्म से काटा ना गया होता तो और अच्छा होता. इसके अलावा एक और सीन जिसके बारे में करण जौहर ने खुद खुलासा किया था, वो है राहुल और रोहन के बीच अपने पिता यशवर्धन के बारे में बात. फिल्म में एक सीन था, जिसमें राहुल यानी शाहरुख खान, अपने घर में मेहमान बनकर आए रोहन (ऋतिक रोशन) को अपने डैड यशवर्धन (अमिताभ बच्चन) की फोटो दिखाता है. उसे नहीं पता होता कि रोहन उसका भाई है. फिल्म से इस इमोशनल सीन को भी हटा दिया गया था. करण नहीं चाहते थे कि राहुल और रोहन के बेंच वाले सीन का असर इस सीन की वजह से कम हो.

ALSO READ: अब तो खालिस्तानी भी मान रहे हैं ‘खालसा’ को पाकिस्तान से खतरा, भारत से नहीं.

Kuch Kuch hota hai 

यूट्यूब पर शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का भी एक सीन खूब  वायरल हुआ था. जिसमे बताया गया  था कि फिल्म की शुरुआत असल में रानी मुखर्जी के किरदार टीना की मौत से नहीं बल्कि  टीना की गोद भराई दिखाई जाने वाली थी. इस सीन में टीना अपनी डिलीवरी में होने वाली दिक्कतों के बारे में सोचकर परेशान होती है. जिसे डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के बोलने पर करण जौहर ने इस सीन को हटा दिया था.

Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी... — Nedrick News

Om Shanti Om

शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक बहुत ही मजेदार सीन था, जिसे काट दिया गया. इस सीन में स्टार्स को अवॉर्ड शो का हिस्सा बनते दिखाया गया था. सीन में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, बोमन ईरानी, जायद खान और आर माधवन थे. सभी इस सीन में कुछ भी बोल रहे थे, जिसे सुनना काफी फनी होता. लेकिन अफसोस ये सीन भी परदे पर रेलसे होने से पहले हटा दिया गया  था. 

Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी... — Nedrick News

ALSO READ: प्रोटीन के चक्कर में कुत्ते का खाना खाने लगा 21 साल का शख्स, इससे हो सकते हैं ये नुकसान…

Dilwale Dulhania le jayenge 

सभी फैंस को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म में सिमरन की मां लाजो की चुप्पी से दिक्कत रही है. लाजो अपने पति की हर बात मानती हैं और बेटी सिमरन का साथ नहीं दे पाती. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के डिलीट हुए सीन में लाजो (फरीदा जलाल) सही में सिमरन की बात मानने के लिए अमरीश पुरी को  मनाती है. यश राज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था.

Pathaan से पहले भी डिलीट हो चुके हैं शाहरुख खान की इन फिल्मों के सीन, बदल सकती थी कहानी... — Nedrick News

बात अभी ब्लॉकबस्टर मूवी पठान की करें तो ये मूवी आज अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो गयी है और इसमें आपको वो सीन भी देखने को भी मिलेंगे जिन्हें अधिकारिक तौर पर फिल्म से डिलीट कर दिया गया था. तो अगर आपके पास अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन है तो आप भी फिल्म का आनंद अकेले में ले सकते हैं. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds