Trending

The Raja Sahib box office collection: द राजा साहब का खौफ, बड़े-बड़े धुरंधरों की छुट्टी पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त!

Shikha Mishra | Nedrick News

Published: 12 Jan 2026, 05:42 AM | Updated: 12 Jan 2026, 05:42 AM

The Raja Sahib box office collection: 9 जनवरी 2026 को साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी द राजा साहब बॉक्स ऑफिस पर रिलिज हो गई है,,, और इसी के साथ टूटने लगे है कई रिकॉर्ड। 5 भाषाओं में रिलिज हूई इस फिल्म ने पहले ही दिन पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली फिल्म धुरंधर के सारे रंग उतार दिये है। जी हां, ये धुरंधर के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार खड़ी है।

Also Read: Bollywood’s biggest rivalries: बॉलीवुड की 5 मशहूर दुश्मनियां, दोस्ती से ज्यादा चर्चा में रहे ये टकराव!

कमाई में ‘हाफ सेंचुरी’ का तड़का

पहले ही दिन द राजा साहब ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 54.15 करोड़ रूपय कमाये तो वहीं पेड प्रीव्यू ने इसने 9.15 करोड़ रूपय की कमाई की, जिससे पहले ही दिन इस फिल्म ने 63.3 करोड़ रूपय का कलेक्शन किया है। जिसमें सबसे ज्यादा तेलेगु भाषा में देखा गया। हालांकि हिंदी भाषा में दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी, लेकिन प्रभाव की द राजा साहब साहत इडस्ट्री में धूम मचाने के लिए तैयार है।

हालांकि हिंदी दर्शकों को ऐसा लगता है कि प्रभास संजय दत्त औऱ बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारों के नाम पर ये फिल्म धोखा है। हॉरर-फैंटेसी-कॉमेडी बताकर पेश की गई द राजा साहब बिखरी हुई, कंफ्यूजिंग और बिना वजह लंबी की गई फिल्म लगती है। मारूति जैसे मंझे हुए निर्देशक भी फिल्म को समझा पाने में असफल हो गए है। फिल्म में सिरियस तो कुछ है नहीं बस कॉमेडी है और हॉरर जबरदस्ती डाला गया है। वहीं हिंदी दर्शकों के विचारों को छोड़ दिया जाये तो इस फिल्म को साउथ के दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

प्रभास इज बैक! ‘द राजा साहब’ ने पहले ही दिन रचा इतिहास

ऐसा लगता है कि स्क्रीनप्ले साफ़ तौर पर प्रभास के दक्षिण भारतीय फैंस को ध्यान में रखकर ही लिखा गया लगता है। कोई भी कलाकार अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पाया। पूरी फिल्म में जरीना वहाब फिल्म में प्रभावशाली छाप छोड़ने में सफल हुई हैं वहीं संजय दत्त ने अपने सालों का एक्पीरियंस यहां दिखाया। वो अपनी आवाज, बॉडी लैग्वेंज और एक्टिंग से प्रभावित करते है। द राजा साहब की हिंदी वर्जन में कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही है, लेकिन बाकि की सभी भाषाओं में मिलाकर ओपनिंग डे कलेक्शन 63.3 करोड़ रुपये हुआ है।

Also Read: Walk for Peace: अमेरिका की फैलाई अशांति के बीत शांति के संदेश देने पहुंचे बौद्ध भिक्षु, पूरे अमेरिका में हो रही है “वॉक फॉर पीस” की चर्चा

बड़े-बड़े धुरंधरों की छुट्टी

हालांकि भले ही फिल्म की कहानी हिंदी दर्शकों को कमजोर लगी हो लेकिन इसकी ऑवरऑल कमाई ने धुरंधर के साथ साथ 2025 में ही रिलिज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा को भी मात दे दी है। छावा ने जहां 31 करोड़ रूपय से ऑपनिंग की थी तो वहीं धुरंदर ने 28 करोड़ रूपय से ऑपनिंग की थी। द राजा साहब में बड़े स्टार और इसमें मौजूद बहुत ज्यादा वीएफएक्स इसे एक बड़ी फिल्म तो बनाता है, जो कि वाकई में 400 करोड़ रूपय की फिल्म बन गई, लेकिन फिल्म में मौजूद ढेर सारी कमियों ने फिल्म को कमजोर कर दिया है।

हालांकि ऑपनिंग बता रही है कि फिल्म कलेक्शन अच्छा कर सकती है, लेकिन क्या ये फिल्म अपनी एवरेज लागत निकाल पायेगी.. ये देखने वाली बात होगी…क्या आपने प्रभास की द राजा साहब फिल्म देखी… अगर हां, तो हमें अपना रिव्यू देना बिल्कुल न भूले कि आपको ये फिल्म कैसी लगी साथ ही कमाई में क्या ये रिकॉर्ड तोड़ने वाली है या नहीं।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds