राजनीति से संन्यास का ऐलान लेकिन अभी भी फेसबुक पर खुद को नेता बता रहे बाबुल सुप्रियो, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Aug 2021, 12:00 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बड़े नेता बाबुल सुप्रियो ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया। बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में बंगाल में बीजेपी को मिली हार के बाद पार्टी में लगातार घट रहे कद के बीच मोदी कैबिनेट के विस्तार के समय उन्हें केंद्रीय मंत्री के पद से भी हटा दिया गया था। 

हालांकि, खबरों के अनुसार उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। अब उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है। जिसपर बीजेपी और राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

इसी बीच बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और टीएमसी नेता कुणाल घोष पर जोरदार हमला बोला है।

खबरों में रहने की कोशिश में लगे रहते हैं दिलीप घोष

बाबुल सुप्रियो ने एक फेसबुक पोस्ट में दिलीप घोष और कुणाल घोष के कमेंट का स्क्रीनशॉट लगाया है और कहा है कि राजनीति छोड़ने के बाद उन्हें ऐसी टिप्पणियों से नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह खबरों में बने रहने की कोशिशों में लगे रहते हैं।

दिलीप घोष और कुणाल घोष की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मेरे फैसले पर आप लोगों ने जो कहा है, वो मैंने पढ़ा। हर कोई मेरी बातों का अपने हिसाब से अर्थ लगा रहा है और समर्थन या विरोध कर रहा है। कुछ लोग अपने हिसाब से भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे यह सब स्वीकार है, लेकिन मैं इन बातों का जवाब अपने काम से दूंगा।‘ 

उन्होंने कहा, काम करने के सांसद या मंत्री होना जरूरी है क्या? बाबुल ने आगे लिखा है कि मैं अब अपने गाने और शो पर फोकस करूंगा। अब मेरे पास काफी ज्यादा समय होगा। बहुत सारी पॉजिटिव एनर्जी भी बचेगी। इस एनर्जी का इस्तेमाल मैं अच्छे काम में करूंगा।

दिलीप घोष ने दिया था बयान

बताते चले कि बाबुल सुप्रियो के राजनीतिक से संन्यास वाली बात पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि क्या उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है? किसी का राजनीति में आना या इसे छोड़ना उसका खुद का फैसला हो सकता है। घोष ने आगे कहा था कि उन्हें समझाइए कि फेसबुक पर पोस्ट लिखकर राजनीति नहीं छोड़ी जाती।

टीएमसी नेता ने बोला था हमला

दूसरी ओर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सुप्रियो को निशाने पर लेते हुए कहा था कि लोकसभा चल रही है। वहां स्पीकर बैठे हुए हैं, वहां पर इस्तीफा देने के बजाए फेसबुक पर ड्रामा किया जा रहा है। कुणाल ने यहां तक कहा था कि असल में सुप्रियो पॉलिटिक्स छोड़ना नहीं चाहते हैं। वह बस लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं। ठीक उसी तरह से जैसे शोले फिल्म में धर्मेंद्र ने टंकी पर चढ़कर ड्रामा किया था, उसी तरह से। पहले वह गाना गाया करते थे, अब वह ड्रामा कर रहे हैं। 

हालांकि राजनीति से संन्यास का ऐलान करने के 2 दिनों बाद भी अभी तक बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक से अपना कवर फोटो नहीं हटाया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह दिख रहे हैं। वहीं, फेसबुक बायो से पॉलिटिशियन का टैग भी अभी तक नहीं हटा है। जिसे लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds