"ये रिश्ता…" के अभिमन्यु बिड़ला का कैसा है लाइफस्टाइल? जानिए उससे जुड़ी कुछ Interesting बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Mar 2022, 12:00 AM

टीवी इंडस्ट्री के चहेते स्टार हर्षद चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ सेक्सी लुक और हॉट बॉडी के लिए पहचाने जाते हैं। हर्षद कई सालों से इस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई हिट शोज का हिस्सा बनने के बाद बेहद ही पॉपुलर स्टार बन चुके हैं। 

किस देश में हैं मेरा दिल, तेरे लिए, बेपनाह जैसे कई सीरियल में हर्षद चोपड़ा ने खुद को साबित किया और लोगों के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई। इन दिनों वो स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु बिड़ला के किरदार में नजर आ रहे हैं, जहां प्रणाली राठौर के साथ उनकी कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। आज हम आपके लिए हैडसंम हंक हर्षद चोपड़ा से जुड़े कुछ Interesting Facts लेकर आए हैं। जानें हर्षद चोपड़ा के पूरे सफर के बारे में…

17 मई 1983 को हर्षद चोपड़ा का महाराष्ट्र के गोंदिया में पैदा हुए। वो एक मारवाड़ी फैमिली से बिलॉग करते हैं। हर्षद अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने फैमिली के साथ पुणे आ गए। यहां हर्षद ने इंजानियरिंग की। हर्षद हमेशा से ही एक एक्टर बनने का सपना देखते थे। हालांकि हर्षद के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वो एक्टर बने। फिर भी हर्षद एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। 

करियर-

हर्षद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2006 में की थीं। उनका पहला सीरियल “ममता” था, जिसमें हर्षद चोपड़ा करण श्रीवास्तव के रोल में नजर आए थे। इसके बाद 2006 में ही हर्षद का एक और सीरियल आया, लेफ्ट राइट लेफ्ट नाम का। 2007 में हर्षद अंबर धारा सीरियल में नजर आए। 

हालांकि हर्षद को टीवी इंडस्ट्री में पहचान स्टार प्लस के शो किस देश में है मेरा दिल से मिली। इस सीरियल में वो अदिति सिंह के अपोजिट नजर आई थीं। इस शो से हर्षद को घर घर में पहचान जाने लगे थे और टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर भी बन गए। हर्षद कई सीरियल में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘तेरे लिए’, ‘धर्मपत्नी’, ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’, ‘हमसफर’ और ‘बेपनाह’ जैसे सीरियल में काम किया। बेपनाह में हर्षद आदित्य हुड्डा का रोल निभाया था। 

टीवी सीरियलस के अलावा हर्षद फिल्मी दुनिया में भी एंट्री कर चुके हैं। उनकी 2016 THE END नाम से एक फिल्म आई थी, जिससे हर्षद ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इसके अलावा हर्षद कई म्यूजिक एब्लम भी कर चुके हैं। 

अवॉर्ड्स-

हर्षद चोपड़ा को अब तक ढेर सारे तो अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा  2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया में Indian Television के 20 Most Desire Men की लिस्ट में हर्षद चोपड़ा का नाम शामिल रहा था। लिस्ट में हर्षद 16वें नंबर पर थे। वहीं, 2018 में हर्षद ने बिज एशिया के टॉप टीवी पर्सनैलिटी की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। 2018 में हर्षद ‘ईस्टर्न आई’ की 50 Most Sexy एशियाई Men’s की लिस्ट में 19वें नंबर पर थे। 

लव लाइफ- 

हर्षद चोपड़ा की लव लाइफ की बात करें तो वो अब तक सिंगल हैं। हालांकि उनका नाम कोस्टार ‘सृति झा’ के साथ जरूर जुड़ा हैं। हर्षद और सृति सौभाग्वती भव में एक दूसरे के अपोजिट काम कर चुके हैं। तब ही दोनों की डेटिंग की खबरें भी आने लगी थीं। बताया जाता है कि हर्षद और सृति ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया। इसके अलावा हर्षद का नाम जेनिफर विंगेट के साथ भी जुड़ा है। आज के वक्त में टीवी के ये हैडसंम हंक एक्टर सिंगल हैं और वो अपने पार्टनर की तलाश में हैं।

इंटरेस्टिंग फैक्ट्स-  

हर्षद चोपड़ा के फेवरेट एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी पसंदीदा एक्टर्स हैं। हर्षद को हॉर्स राइडिंग और जिमिंग का काफी शौक हैं। उनको बॉस्केटबॉल और क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स पसंद है। हर्षद एक फूड लवर हैं। साथ ही साथ वो अपनी फिटनेस को लेकर पर भी काफी ध्यान देते हैं। हर्षद की फेवरेट Destination न्यू यॉर्क हैं। वो एक डॉग लवर भी हैं।

नेट वर्थ-

अब आते हैं हर्षद चोपड़ा की नेट वर्थ पर। हर्षद की इनकम का मेन Source एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड Endorsement है। एक एपिसोड के लिए हर्षद 70 से 80 हजार तक चार्ज करते हैं। हर्षद का नेट वर्थ 21 करोड़ के करीब है। हर्षद के पास 42 लाख की कीमत वाली Mercedes Bens है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds