बदला जाएगा Sunny Leone के मधुबन गाने का नाम और लिरिक्स, धमकी मिलने के बाद लिया फैसला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
बॉलीवुड की फिल्मों, गानों और वेब सीरीज पर विवाद होना कोई नई बात तो नहीं है। बीते कुछ समय से देखने मिल रहा है कि अक्सर ही कई फिल्में, सीरीज और गाने किसी ना किसी वजह से विवादों का हिस्सा बन जाती है। इस लिस्ट में अब ताजा नाम एक्ट्रेस सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ का भी शामिल हो गया है। दरअसल, सनी लियोनी के इस गाने को लेकर भारी विवाद हो रहा है। सॉन्ग पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप लगा। यहां तक की गाने को हटाने की धमकी तक मिल गई।
इसके बाद अब सारेगामा ने गाने को लेकर बढ़ते बवाल को रोकने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने गाने के लिरिक्स को बदलने का फैसला ले लिया। कंपनी ने कहा कि हाल में आई प्रतिक्रिया के बाद गाने के लिरिक्स और गाने के नाम मधुबन को बदला जाएगा। कंपनी ने बताया कि नया गना अगले तीन दिनों में सभी प्लेटफॉर्म पर पुराने गाने की जगह ले लेगा। 
बता दें कि इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा था कि कहा कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी व शाकिब तोशी फी मांग कर अपना विवादास्पद गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ तीन दिन में सोशल मीडिया से नहीं हटाया, तो इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
गाने में सनी लियोनी पर लगे अश्लील डांस करने के आरोपों पर मिश्रा ने कहा था कि कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। राधा मां हमारी भगवान ही हैं। अलग से इस देश में राधा के मंदिर हैं। उनकी पूजा होती है। शाकिब तोशी ऐसे गीत अपने धर्म पर बना सकते हैं क्या? ये हमारे धर्म की आस्था और हमारे धर्म पर चोट जरूर पहुंचाते हैं। 
आगे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि इनका गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित कोशिश है। मैं सनी लियोनी व शाकिब तोशी को सलाह दे रहा हूं कि वो समझ जाएं और संभलें। मिश्रा ने कहा था कि मैं विधि विशेषज्ञों से राय लूंगा। तीन दिनों में अगर दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया, तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds