एक और Star Kid की बॉलीवुड में होगी धमाकेदार एंट्री, सुनील शेट्टी के बेटे इस फिल्म से करेंगे डेब्यू, जानिए मूवी की पूरी डिटेल्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Mar 2021, 12:00 AM

एक और स्टार किड जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेने जा रहा है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और वो भी साजिद नाडियावाला के बैनर तले। अहान की डेब्यू फिल्म का नाम, पोस्टर और रिलीज डेट ये सब कुछ सामने आ गया। अहान की पहली फिल्म का नाम ‘तड़प’ होगा, जो इसी साल 24 सितंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में अहान के अपोजिट एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आएंगीं।  

अक्षय कुमार ने शेयर किया  पोस्टर

अक्षय ने फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए काफी खुशी जताई। कुमार ने लिखा- ‘अहान आज तुम्हारे लिए बड़ा दिन है। मुझे आज भी याद है, जब मैनें तुम्हारे पापा सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर कदेखा था और आज मैं तुम्हारी पहली मूवी का पोस्टर शेयर कर रहा हूं। साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘तड़प’ का पोस्टर शेयर करते हूं मैं बहुत खुश हूं और साथ में गर्व भी महसूस कर रहा हूं। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया। फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगीं।’

एक और Star Kid की बॉलीवुड में होगी धमाकेदार एंट्री, सुनील शेट्टी के बेटे इस फिल्म से करेंगे डेब्यू, जानिए मूवी की पूरी डिटेल्स — Nedrick News 

इसके अलावा अक्षय ने एक और ट्वीट करते हुए कहा- ‘एंग्री यंग मैन के लुक में बहुत अच्छे लग रहे हो। तुम्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतेजार कर रहा हूं। ‘तड़प’ फिल्म के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।’

वहीं सुनील शेट्टी ने भी दिल वाली एक इमोजी के साथ अपने बेटे अहान की पहली फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया। 

तड़प के दो पोस्टर आए सामने

बात अगर पोस्टर की करें तो ‘तड़प’ के दो पोस्टर सामने आए। जिसमें से पहले में  अहान एक बाइक पर लेटे सिगरेट फूंकते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में अहान और तारा एक दूसरे से लिपटे हुए हैं। पोस्टर पर लिखा है- “एन इंक्रेडिबल लव स्टोरी”।  सोशल मीडिया पर ‘तड़प’ का पोस्टर आते ही छा गया। इस फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियावाला ने किया, जबकि डायरेक्टर मिलन लूथरिया है।

बता दें कि ये तेलुगू की हिट फिल्म RX100 का हिंदी रीमेक है, जो 2018 में रिलीज हुई थीं। ‘आरएक्स 100’ के तेलुगू संस्करण में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने काम किया।

अब तक बॉलीवुड में नहीं चल पाई अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। सलमान खान के प्रोडेक्शन हाउस में बनीं फिल्म ‘हीरो’ के जरिए उन्होनें इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मूवी में उनके अपोजिट सूरज पंचोली नजर आए। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा भी आथिया ने कई और फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘मुबारकां’, ‘नवाबजादे’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी मूवी शामिल है। लेकिन ये सभी मूवी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई। अब अहान की फिल्म के पोस्टर को तो लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। देखना होगा कि लोग अहान की डेब्यू फिल्म को भी उतना ही पसंद करते हैं या नहीं…?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds