Trending

साउथ एक्ट्रेस के साथ एक्स बॉयफ्रेंड ने की बुरी तरह मारपीट, वायरल हुई गहरे घावों और निशान की तस्वीरें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 07 Mar 2023, 12:00 AM

साउथ एक्ट्रेस अनिका विक्रमन ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाया ये बड़ा आरोप  

साउथ एक्ट्रेस अनिका विक्रमन की कुछ तस्वीर सामने आई है और इन तस्वीरों की वजह से वो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, साउथ एक्ट्रेस अनिका विक्रमन (South actress Anika Vikraman) ने कई तस्वीर शेयर करके अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है. जिसके बाद से एक्ट्रेस अनिका विक्रमन इस समय सुर्ख़ियों में बनी हुई है. 

Also Read- भोले के भक्त बनकर दुश्मनों को खत्म करते नजर आएंगे अजय देवगन, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म.

 एक्स बॉयफ्रेंड ने की एक्ट्रेस के साथ मारपीट

अनिका विक्रमन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनूप पिल्लई  (Anoop Pillai) पर आरोप लगाया है कि अनूप ने उनके साथ मारपीट की है. अनिका ने अपने फेसबुक हैंडल पर अनूप पिल्लई के साथ अपने रिश्ते और उसके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बहुत डिटेल नोट लिखा है. अनिका ने बताया कि अनूप पिल्लई नाम का ये शख्स वर्षों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक नोट के मुताबिक, अनिका ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है. वहीं अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब उसने मुझे दूसरी बार परेशान किया तो मैंने बैंगलोर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

साउथ एक्ट्रेस के साथ एक्स बॉयफ्रेंड ने की बुरी तरह मारपीट, वायरल हुई गहरे घावों और निशान की तस्वीरें — Nedrick News

एक्ट्रेस ने शेयर की गहरे घावों और निशान की तस्वीरें

5 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनूप के द्वारा की गई मारपीट के बारे में खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर चोट के बाद अपने गहरे घावों और निशान को दिखाते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और ये भी कहा है कि “इस घटना को शेयर करने के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं.  इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि उसने मुझे चेन्नई में पीटा था, उस दिन बहुत रोया और मुझसे इस घटना को भूल जाने की रिक्वेस्ट की थी। मैं बेवकूफ थी.’, जो मैंने उसे माफ कर दिया, इसके बाद जब दूसरी बार उसने मारपीट की तो मैंने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसने पुलिसवालों को मैनेज कर लिया था। 

एक्ट्रेस का नहीं छोड़ा पीछा

साउथ एक्ट्रेस के साथ एक्स बॉयफ्रेंड ने की बुरी तरह मारपीट, वायरल हुई गहरे घावों और निशान की तस्वीरें — Nedrick News

वहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि FIR दर्ज करवाने का कोई फायदा नहीं हुआ. क्योंकि उसने पुलिस को मैनेज कर लिया था। इसके बाद उसका हौंसला और बढ़ता गया, पिछले कुछ सालों में उसने मुझे कई बार धोखा दिया । इसमें कोई शक नहीं कि हम दोस्त थे, पर उसकी हरकतें देखते हुए मैंने उसे छोड़ने का फैसला किया। लेकिन वह आदमी मुझे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।  उसने मेरा फोन तोड़ दिया। इसलिए मैं किसी को कुछ बता भी नहीं सकती थी।  वह मेरे सभी व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ता था, मेरी जानकारी के बगैर वह अपने लैपटॉप से व्हाट्सअप मैसेज देख लेता था। 

आपको बता दें, अनिका एक उभरती हुई तमिल और मलयालम एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म ‘के’ में महिला प्रधान किरदार निभाया था।  अनिका अगली फिल्म ‘एंगा पट्टन पार्थिया’ में दिखाई देंगी ।

Also Read- 1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds