Trending

Sikhism in Virginia: गुरुद्वारों की शांति से क्लासरूम तक, वर्जीनिया में सिख धर्म की अनकही कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Nov 2025, 12:00 AM | Updated: 06 Nov 2025, 12:00 AM

Sikhism in Virginia: कल्पना कीजिए, आप वर्जीनिया के रिचमंड शहर में चलते हैं। चारों तरफ शहर की हलचल, कारों की आवाज़, और अचानक आप पहुँच जाते हैं एक शांत, हरे-भरे जंगल के बीच, जहाँ एक गुरुद्वारा खड़ा है। यहाँ कदम रखते ही मन को अजीब सी शांति मिलती है।

यहीं से शुरू होती है वर्जीनिया के सिख समुदाय की कहानी एक ऐसा समुदाय जो अपने विश्वास, परंपरा और सेवा के मूल्यों को न केवल अपने गुरुद्वारों में निभाता है, बल्कि अब स्कूलों और क्लासरूम तक भी पहुंचा है। सिख लोगों का छोटा सा, मगर प्रभावशाली समुदाय, जो अपनी कहानियों और योगदान के जरिए अब पूरे राज्य में अपनी पहचान बना रहा है। आईए आपको वर्जीनिया और उसमें बसे सिख समुदाय के बारे में बताता हैं विस्तार से।

और पढ़ें: Sikhism in Texas: टेक्सास में सिख पहचान की कहानी! स्कूलों से पुलिस यूनिफॉर्म तक, सम्मान की यह यात्रा यूं हुई शुरू

वर्जीनिया कहां हैं? (Sikhism in Virginia)

आईए पहले वर्जीनिया की बात करते हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर Commonwealth of Virginia कहा जाता है, अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी और मिड-एटलांटिक क्षेत्र में स्थित है। अटलांटिक कोस्ट और एपलाचियन पर्वतों के बीच बसा यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। राजधानी रिचमंड और सबसे अधिक आबादी वाला शहर वर्जीनिया बीच हैं। वर्जीनिया की सबसे बड़ी आबादी फेयरफैक्स काउंटी में रहती है, जो नॉर्दर्न वर्जीनिया का हिस्सा है। कुल मिलाकर राज्य की आबादी 8.8 मिलियन से अधिक है।

आपको बता दें, इस राज्य में लगभग 6,792 सिख समुदाय के लोग रहते हैं, जो यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

रिचमंड का शांत गुरुद्वारा

आइए आपको वर्जीनिया राज्य की राजधानी रिचमंड के गुरुद्वारे की कहानी सुनाती हूँ। यह गुरुद्वारा शहर के दक्षिण में, चिपेनहम पार्कवे के पास, 33 एकड़ के घने हरे-भरे जंगल में छुपा हुआ है। जैसे ही आप यहां कदम रखते हैं, आपको एक अलग ही शांति का एहसास होता है।

यहां के मुख्य ग्रंथी भाई कुलजीत सिंह हैं, और कीर्तन जथा में भाई हरजिंदर सिंह, भाई हरमनप्रीत सिंह और भाई दसमेश सिंह शामिल हैं। गुरुद्वारे में आप दिन में किसी भी समय आ सकते हैं। हर रविवार को प्रार्थना होती है, और उसके बाद होता है लंगर, यानी सामुदायिक भोजन।

लेकिन यह गुरुद्वारा हमेशा से नहीं था। शुरुआत में, सिख सेवाएँ महीने में केवल एक बार, अलग-अलग कम्युनिटी सेंटरों में होती थीं। तब कोलोनल सुरजीत सिंह बावा इसका नेतृत्व करते थे। 1984 में समुदाय ने सोचा कि क्यों न एक औपचारिक संगठन बनाया जाए और Sikh Association of Central Virginia (SACVI) की नींव रखी गई।

जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ी, चेस्टरफील्ड काउंटी में जमीन खरीदी गई और गुरुद्वारे का निर्माण 2000 में शुरू हुआ। 2002 में निर्माण पूरा हुआ और 2003 में भाई कुलजीत सिंह जी ग्रंथी के रूप में जुड़ गए।

शिक्षा में सिख धर्म का ऐतिहासिक कदम

अब यह कहानी सिर्फ गुरुद्वारों तक ही नहीं रुकी। वर्जीनिया ने हाल ही में अपने इतिहास और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों में सिख धर्म को शामिल करने का निर्णय लिया। यह कदम छात्रों को न सिर्फ सिख धर्म के बारे में बताने वाला है, बल्कि उन्हें धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर भी देगा।

सिख कोएलिशन के शिक्षा निदेशक हरमन सिंह कहते हैं,
“यह पहला कदम है जो छात्रों को कट्टरता और डराने-धमकाने से दूर रखने में मदद करेगा। इससे वे धार्मिक अज्ञानता से बचेंगे और समाज में बेहतर इंसान बनेंगे।”

सिख समुदाय के सदस्य दलजीत सिंह साहनी इसे ऐतिहासिक कहते हैं। उनका कहना है,
“अब छात्रों को पता चलेगा कि सिख अमेरिकियों ने अपने देश और समाज में कितना योगदान दिया। यह कदम सिखों की आवाज़ को सार्वजनिक रूप से मान्यता देगा।”

अमेरिका भर में सिख धर्म की पढ़ाई

वर्जीनिया अकेला नहीं है। अमेरिका के 17 राज्यों में अब स्कूलों में सिख धर्म पढ़ाया जाता है। इससे पहले यूटा और मिसिसिपी ने अपने सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में सिख धर्म और उसकी परंपराओं को शामिल किया। यूटा में लगभग 6,06,000 छात्रों और मिसिसिपी में 4,57,000 छात्रों को इसके बारे में पढ़ने का मौका मिला।

गुरुद्वारा से क्लासरूम तक

तो देखिए, वर्जीनिया में सिख धर्म सिर्फ गुरुद्वारों की प्रार्थनाओं तक ही सीमित नहीं रहा। अब यह क्लासरूम तक पहुँच गया है, जहां युवा पीढ़ी सिख धर्म के मूल्यों, उनकी सेवा और योगदान को समझ सकती है।

और पढ़ें: Sikhism in East Midlands: ईस्ट मिडलैंड्स में सिखों का दबदबा, जो बदल रहा है पूरे इलाके का नक्शा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds