Sidhu Moosewala करने वाले थे अपनी मंगेतर से शादी, अफसोस माँ की यह ख्वाहिश रह गई अधूरी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 May 2022, 12:00 AM | Updated: 30 May 2022, 12:00 AM

 पंजाब (Punjab) के मनसा जिले में 29 मई, रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (SidhuMoosewala) को अज्ञात बदमाशों ने  AK-47 से दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। पंजाब सरकार द्वारा Sidhu Moosewala सुरक्षा हटाने के ठीक एक दिन बाद इस बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। थी। मूसेवाला को गोली मारने वाले बदमाश  काले रंग की गाड़ी में सवार हो कर आएं थे।

मूसेवाला की मौत की खबर सुनकर राजनीति और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौर पड़ी है। किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा कि इतनी बड़ी वारदात किस चूक से हो गई। इधर जवान बेटे की दर्दनाक मौत से मूसेवाला के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनका होनाहार बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। गायक की बूढी माँ चरण कौर तो अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हो गई है। उन्होनें अपने जवान बेटे के शादी के लिए कई हसीं सपने सजोए थे , जिनकी वे तैयारियां भी कर रहीं थी। लेकिन बेटे की अचानक मौत के कारण दुर्भाग्यपूर्ण उनका यह सपना अधूरा रह गया। 

मां की ख्वाहिश अधूरी रह गई 

मूसेवाला के माँ के लिए सच में यह समय बहुत कठिन है। सिद्धू मूसेवाला का इस तरह से अचानक से जाने से उनकी मां चरण कौर पूरी तरह टूट गईं हैं। वह बार-बार अपने बेटे का नाम लेकर बिलख रही हैं। वह तो अपने जिगर के टुकड़े की शादी कराने के लिए तैयारियां कर रही थीं। उन्होंने जनवरी माह में इस बात का खुलासा भी किया था कि वह जल्द ही अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनका बेटे लव मैरिज कर रहा, पूरे परिवार को उसकी होने वाली बीवी पसंद है। लेकिन भगवान को शायद यह मंजूर नहीं था। तभी दूल्हा बनने से पहले ही वो दुनिया छोड़ गया।

एक समय गायक की मां चरण कौर ने कहा था कि अब उनका बेटा सिंगल नहीं रहेगा। उसकी भी एक बीवी और अपना परिवार होगा। बस थोड़ा सा इंतजार कीजिए, जल्द ही मेरा बेटा दुल्हा बनने वाला है। हमारा पूरा परिवार इस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सिद्धू मूसेवाला की शादी होगी। इतना ही नहीं मां ने यह भी बताया था कि उनका बेटे ने अपनी पसंद से लड़की चुनी है। लेकिन अफसोस मां की यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। यह सपना, सपना ही रह गया, वह जिस बेटे को दूल्हा बनते देखना चाहती थी, अब वो कफन में लिपटा है।

मूसेवाला अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे थे 

मूसेवाला अपनी एसोसिएट को काफी दिनों से डेट कर रहे थे और उसी से शादी करने वाले थे। लेकिन शायद ये भगवान को नामंजूर था। उन्होनें अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई भी कर ली थी। आपको बता दें , सिद्धू मूसेवाला अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक नहीं करते थे।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds