सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 May 2022, 12:00 AM | Updated: 30 May 2022, 12:00 AM

पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मूसेवाला की हत्या के बाद फैंस की आंखे नम है। सिद्धू की मौत बिल्कुल वैसे ही हुई जैसे जिन्हें उन्होंने अपना आदर्श माना था उनकी हुई थी। जिस आर्टिस्ट को सुनने के बाद उनके अंदर गायकी का शौक चढ़ा, मूसेवाला को पॉपुलैरिटी और मौत दोनों उनके जैसे ही मिली।

सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु? — Nedrick News

सिद्धू मूसेवाला का झुकाव हमेशा से ही पढ़ाई से ज्यादा संगीत में था। पंजाबी रूढ़िबद्ध धारणा को तोड़ते हुए उन्होंने इंग्लिश रैप सुनने शुरू किए। उस दौरान मूसेवाला अमेरिकी रैपर टुपैक शकुर के गानों के शौकीन हो गए। टुपैक के गाने सुन मूसेवाला उन्हीं की तरह गाने की कॉपी करते औऱ उन्हीं के स्टाइल में वे प्रयास करते थे। जिसके बाद उनका मन गाने में और ज्यादा लगने लगा और वे पंजाबी में गाने कंपोज करने लगे।

सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु? — Nedrick News

बता दें कि टुपैक का नाम दुनिया के बेस्ट रैपर में जाना जाता था। इसके साथ ही उनके गानों में सामाजिक मुद्दों का भी चयन देखने को मिलता था। उनके कई गाने बेहद ही सुपरहिट हुए जिन्होंने लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी। उनमें सो मैनी टियर्स, कैलिफोर्निया लव, 2 ऑफ अमेरिकाज़ मोस्ट वॉन्टेड जैसे गाने बहुत पॉपुलर है।

सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु? — Nedrick News

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकी रैपर टुपैक की मौत भी बिल्कुल सिद्धू मूसेवाला जैसी ही हुई थी। टुपैक और मूसेवाला की जिंदगी जितनी मेल खाती है, उतनी ही उनकी मौत भी दर्दनाक तरीके से हुई। 7 सितंबर 1996 में लॉस एंजिलिस में एक अज्ञात हमलावर ने गोली दागकर टुपैक की हत्या कर दी थी। वहीं अब इस घटना के 25 साल बाद एक बार फिर ये पूरा हादसा दोहराया है, जहां इस बार निशाने पर सिद्धू मूसेवाला रहे।

सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु? — Nedrick News

सिद्धू की आखिरी गाना काफी वायरल हो रहा है। जिसका नाम है द लास्ट राइड। इस गाने को सुनने के बाद लगता है जैसे सिद्धू अपनी किस्मत के बारे में पहले ही अंदाजा लगा चुके थे। उनके गाने में उन्होंने जवानी में मर जाने का जिक्र किया है। गाने में सिद्धू कहते हैं- ‘ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए’ यानी ‘जवानी में ही जनाजा उठेगा।’ सिद्धू के इन ‘आखिरी लफ्ज़ों’ को सुनकर उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गई। 

सिद्धू मूसेवाला के गुरु की भी हुई थी दर्दनाक मौत, जानें कौन थे उनके गुरु? — Nedrick News

बता दें कि सिद्धू की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जहां 30 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की गई। बहरहाल सिद्धू की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds