Trending

शिवसेना नेता संजय राउत को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 01 Apr 2023, 12:00 AM

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बिन्श्नोई गंग की तरफ से जान से मार देने की धमकी मिली है. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने थाने में बिश्नोई गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. धमकी देने वाले शख्स ने राउत को मेसेज में लिखा कि तेरा भी हाल सिद्धू मूसेवाला कर दूंगा. मेसेज में संजय को हिन्दू विरोधी बताते हुए संजय को जमकर गालियां भी दी हुई है. मामले की शिनाख्त कर रही पुणे पुलिस ने बीते रात एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी

दरअसल लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली इस धमकी में ये साफ़ कहा है कि, ‘ तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जायेगा..लॉरेंस की तरफ से मैसेज है.. सलमान और तू फिक्स.. तैयारी करके रखना..’ इस धमकी के बाद राउत ने पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पिछले साल दिसंबर में भी राउत को जान से मारने की धमकी दी गई थी. तब उन्होंने दावा किया था कि यह धमकी कन्नड़ रक्षण वेदिका नाम के संगठन की तरफ से आई थी.

सलमान को भी मिली थी धमकी 

कुछ दिन पहले ही लॉरेंस गैंग की तरफ से बॉलीवुड स्टार सलमान खान फिर से धमकी मिली थी. जिसके बाद केस दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पहले भी सलमान को धमकी मिलने और उनपर हमले की प्लानिंग की थी.

ALSO READ: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ करी बड़ी करवाई, 1490 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी.

शिवसेना नेता संजय राउत को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी... — Nedrick News

वहीं पिछले हफ्ते गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर लखनऊ की मशहूर ज्वेलरी शॉप खुन खुन जी ज्वेलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल से रंगदारी मांगी गई थी. उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया था और फोन करने वाले ने 30 लाख रुपये की मांग की थी.

ALSO READ: सलमान ख़ान को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर दर्ज हुआ FIR…

कौन हैं संजय राउत संजय राउत 

संजय आज महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम हैं. उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में शुमार राउत 80 के दशक में मुंबई में क्राइम रिपोर्टिंग करते थे. लोकप्रभा पत्रिका से करियर की शुरुआत करने वाले राउत को अंडरवर्ल्ड रिपोर्टिंग का एक्सपर्ट माना जाता था.

दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अंडरवर्ल्ड पर लिखी उनकी रिपोर्ट्स की मुंबई में खूब चर्चा हुआ करती थी. रिपोर्टिंग की दुनिया में राउत का नाम बड़ा होता गया और वो बालासाहेब ठाकरे की नजरों में आ गए. राउत का मातोश्री पर आना-जाना बढ़ा और शिवसेना प्रमुख ने सिर्फ 29 साल के राउत को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ का कार्यकारी संपादक बना दिया. इसके बाद शिवसेना के प्रवक्ता बने और बाद में राज्यसभा तक पहुंचे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds