सुपर डांसर का हिस्सा नहीं बनने की वजह से इतने करोड़ रुपये गंवा रही हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा! जानिए हो रहा कितना नुकसान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 01 Aug 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेर्स शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने हसबैंड राज कुंदा की वजह से लगातार जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। पोर्नोग्राफी के मामले में नाम सामने आने के बाद शिल्पा का परिवार विवादों में घिरा हुआ हैं। रोजाना ही इस केस में एक के बाद एक ऐसे नए खुलासे हो रहे हैं, जो उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रहे हैं। ]

शिल्पा की इमेज को बड़ा झटका

पोर्न केस में अरेस्ट होने के बाद राज कुंद्रा सलाखों के पीछे हैं। वहीं इस दौरान पूरे मामले का असर शिल्पा शेट्टी की इमेज पर भी काफी ज्यादा पड़ रहा है। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में बॉलीवुड में दी। पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद कई बैंड्स उनके हाथों से चली गईं।

इसके अलावा शिल्पा टीवी पर आने वाले मशहूर डांस रिएलिटी शो  ‘सुपर डांसर’ से भी जुड़ी हुई थीं। वो शुरू से ही इस शो का हिस्सा हैं, लेकिन अब इस केस की वजह से विवादों में घिरने के बाद शिल्पा सुपर डांसर में नजर नहीं आ रही।

शो से हटाई नहीं गई शिल्पा

उनकी जगह पर कई अलग अलग गेस्ट शो का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा को अभी मेकर्स ने इस शो से नहीं हटाया है। वो मामला सुलझने के बाद शिल्पा की वापसी के इंतेजार में है। 

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार कंट्रोवर्सी के बाद भी अब तक सुपर डांसर से शिल्पा को हटाने का  चैनल ने कोई फैसला नहीं लिया। वो इंतेजार में है कि जल्द से जल्द ये केस सुलझ जाए और शिल्पा ही जज के तौर पर शो में लौट आए। 

शिल्पा को हो रहा करोड़ों का नुकसान

हालांकि अभी सुपर डांसर में नहीं आने की वजह से शिल्पा को काफी नुकसान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये झटका उनके लिए 2 करोड़ का लगा है। बता दें कि शिल्पा सुपर डांसर शो की सबसे महंगी जज है। वो शो का हिस्सा बनने के लिए मोटी रकम चार्ज करती है। हर एपिसोड के लिए उन्हें 18 से 22 लाख रुपये मिलते हैं। अब शो का हिस्सा नहीं बनने की वजह उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्न कंटेंट बनाने और उसको ऐप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा है। इस केस में उन्हें 11 अगस्त तक जेल में रहना है। हालांकि राज कुंद्रा जमानत के लिए भी याचिका लगा चुकी है, जिसकी सुनवाई कल यानी सोमवार को होगी। देखने वाली बात होगी कि राज कुंद्रा को कल कोर्ट से राहत मिलेगी या फिर उन्हें अभी जेल में रहना होगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds