Trending

बर्थडे-पे पर शहनाज ने लिखा सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पोस्ट, 12.12 मैं तुमसे फिर मिलूंगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Dec 2022, 12:00 AM

इंस्टाग्राम पर शहनाज ने किया सिद्धार्थ को याद  

आज टेलीविजन के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) का जन्मदिन (Birthday) है लेकिन वो अब हमारे बीच नही है लेकिन उनके निधन को हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद आज यानी 12 दिसंबर को उनका दूसरा जन्मदिन (Sidharth Shukla Birthday) है. वहीं इस मौके पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है.

Also Read- Bigg Boss 16 : बिग बॉस के घर से बाहर आना चाहती है टीना दत्ता.

शहनाज ने मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे

शहनाज ने एक बार फिर दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने ठीक 12 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो शेयर की. वहीं, इस फोटो के साथ भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा.

शहनाज गिल ने लिखा भावुक पोस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो को कैप्शन देते हुए शहनाज ने लिखा, ‘मैं तुमसे फिर मिलूंगी…12.12’ इसके अलावा शहनाज ने एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर भी एक्टर को याद किया है. शहनाज ने यहां दो केक की फोटोज शेयर की हैं. इनमें से एक पर Sid तो दूसरे पर 12.12 लिखा है.

  सिद्धार्थ को याद कर एक्ट्रेस बेहद इमोशनल हो गईं है. यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और सिद्धार्थ की अबतक की सबसे क्यूट और रोमांटिक फोटोज भी शेयर कर दी हैं. एक फोटो में दो हाथ दिखाई दे रहे हैं जिनमें से अंदाजन एक शहनाज का है और दूसरा सिद्धार्थ शुक्ला का. वहीं, दूसरी फोटो में शहनाज और सिद्धार्थ की सबसे खूबसूरत और प्यारी जोड़ी दिखाई दे रही है. 

बिग बॉस में हुई थी इन दोनों की मुलाकात 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात बिग बॉस के सीजन 13 (Bigg Boss 13) के दौरान हुई थी. शो के अंदर दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया और फैंस ने इस खूबसूरत जोड़ी को सिडनाज नाम से से बुलाना शुरू कर दिया. खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे लेकिन इससे सिद्धार्थ की मौत हो गयी. 

हार्ट अटैक की वजह से गयी जान 

2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के चलते सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया. वहीँ उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैन्स बहुत दुखी हुए थे साथ उनके कई ऐसे फैन्स हैं जिन्हें यकीन नही होता की वो हमारे बीच नहीं है. 

Also Read- Bigg Boss 16 : जानिए क्या है बिग बॉस शो जीतने का सीक्रेट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds