Trending

पठान में धमाल मचाएंगे शाहरुख: मूवी में होगा ऐसा कुछ, जो पहले किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं हुआ, जानिए इसके बारे में….

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जादू बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाया है। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के चलते किंग खान ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। यही वजह है कि उनके तमाम फैंस बेसब्री से अपने चहेते स्टार की कमबैक का इंतेजार कर  रहे हैं।

ये तो मालूम है कि शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ के जरिए वापसी करने के लिए तैयार हैं। शाहरुख की ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से दुबई में चल रही है। लेकिन इसी बीच मूवी से जुड़ी एक ऐसी खबर आई, जो शाहरुख के फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देगा।

वैसे तो किंग खान अपने फैंस के लिए फिल्म में कुछ ना कुछ अलग करने की कोशिश करते ही रहते है। शाहरुख अब अपनी फिल्म ‘पठान’ में ऐसा कुछ करने जा रहे है, जो इससे पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म में आज तक नहीं हुआ। वो क्या है, आइए आपको बताते हैं…

शाहरुख करने जा रहे ये काम

बुर्ज खलीफा से बॉलीवुड का वैसे तो गहरा नाता रहा है। कई फिल्मों और गानों की शूटिंग बुर्ज खलीफा के बाहर हो चुकी है। लेकिन खबरों की मानें तो शाहरुख का प्लान थोड़ा अलग है। उनकी फिल्म पठान की शूटिंग बुर्ज खलीफा के बाहर या आसपास नहीं बल्कि अंदर हो सकती है। जी हां, पठान की शूटिंग बुर्ज खलीफा के अंदर होने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां पर फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स शूट हो सकते हैं।

सिर्फ इन हॉलीवुड फिल्मों की हुई है शूटिंग

अब तक बॉलीवुड की कोई फिल्म बुर्ज खलीफा के अंदर शूट नहीं हुई। वहीं अब तक हॉलीवुड की भी केवल दो ही फिल्मों की शूटिंग अब तक बुर्ज खलीफा के अंदर हुई, जिसमें मिशन इम्पॉसिबल और फास्ट एंड फ्यूरियस शामिल है। लेकिन अब लगता है कि इस लिस्ट में शाहरुख की पठान फिल्म का नाम भी जल्द ही जुड़ने जा रहा है। जाहिर सी बात है कि इससे शाहरुख के फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए होंगे।

गौरतलब है कि शाहरुख का बुर्ज खलीफा के साथ खास नाता रहा है। एक्टर के पिछले बर्थडे पर बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर बनाई गई थी, जो खूब वायरल हुई।

फिल्म की शूटिंग की वीडियोज वायरल

वहीं शाहरुख की इस फिल्म से जुड़ी वीडियोज और फोटोज बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में शाहरुख ट्रक पर फाइट सीन की शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरी वीडियो में वो बुर्ज खलीफा के सामने शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

वैसे बता दें ‘पठान’ फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि शाहरुख पिछली बार बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। ये मूवी 2018 में आई थीं, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में थीं। मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds