सीरियल 'Yeh rishta kya kehlata hai' के दोनों लीडिंग एक्टर्स के बीच क्या सच में पक रही है, प्यार की खिचडी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 May 2022, 12:00 AM | Updated: 29 May 2022, 12:00 AM

 स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh rishta kya kehlata hai) के सेट से इनदिनों एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। जिसको सुनकर सीरियल के सभी फैन्स काफी खुश हैं। ‘Yeh rishta kya kehlata hai’ सीरियल में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और अक्षरा का किरदार निभाने वाली प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) के रियल लाइफ रोमांस की खबरें हर जगह सुनने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। गौरतलब है कि सीरियल में अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। इस नई जोड़ी की फैन्स फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हैं। 

सीरियल के को-स्टार्स कब दोस्त बन जाएं और फिर दोनों लवर बन जाए किसी को नहीं पता। कई बार शो में साथ में काम करते-करते एक्टर्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ जाते हैं। हालांकि इन खबरों पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है; की एक्ट्रेस प्रणाली और एक्टर हर्षद का सिरे से कहना है कि ‘ये सब बस अफवाह है, हमलोग बस एक अच्छे क्लोज  दोस्त हैं और एक- दूसरे बेहद  करीब हैं’। 

एक-दूसरे के साथ बिताते हैं क्वालिटी टाइम 

सूत्रों की मानें तो हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) को हमेशा एक-दूसरे के साथ शो के सेट पर या शो से बाहर भी क़्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। वहीं एक अन्य करीबी सूत्रों का कहना है, ‘प्रणाली हर्षद के साथ स्मोक भी करती हैं।ये दोनों अपना लंच भी एक साथ करते हैं। प्रणालि  भी हर्षद की तरह अकेले में ही रहना पसंद करने लगी हैं। हर्षद उनके सीनियर हैं लेकिन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि दोनों खुलकर पब्लिक के सामने आएंगे, क्योंकि हर्षद अपनी लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं’। प्रणाली राठौड़, हर्षद से काफी इम्प्रेस हैं। वह उन्हें अपना मेंटोर भी मानती हैं। लेकिन साथ ही में उनके दिल में एक्टर के लिए कुछ फीलिंग्स भी है। हालांकि कहा जा रहा है कि शायद ही दोनों में से कोई इस बारे में खुलासा करेगा। वैसे भी हर्षद काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते हैं। 

आपको बता दें , हर्षद चोपड़ा टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने साल 2006 में टीवी इंडस्ट्री में शो ममता से कदम रखा था। इसके बाद वे किस देश में है मेरा दिल, तेरे लिए, हमसफर, बेपनाह जैसे हिट सीरियल्स में काम किया। हर्षद को टीवी इंडस्ट्री में हिट शो की गारंटी माना जाता है। वहीं प्रणाली ने साल 2018 में शो प्यार पहली बार से डेब्यू किया था। वह फिर बैरिस्टर बाबू, क्यों उत्थे दिल छोड़ आए जैसे शो में नजर आई।       

 प्रणाली ने हर्षद को खास अंदाज में किया था , बर्थडे विश

प्रणाली राठौड़ ने अपने ऑनस्क्रीन लवर हर्षद चोपड़ा  को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया मीडिया पर पर लिखा था, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे टू यू.. सबसे बेहतर इंसान को, बेस्ट मेंटोर को, बेस्ट डांस पार्टनर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। आप मेरे लिए वाकई में बहुत मायने रखते हो। एक बार फिर से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई”। इसी के साथ प्रणाली राठौड़ ने हर्षद के साथ शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस लहंगा पहने पोज देती नजर आ रही थीं। इसके बाद से ही इन दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने टीवी जगत में और जोर पकड़ा है। इन दोनों से पहले भी इस शो के पिछले चर्चित मुख्य कलाकार मोहसीन खान और शिवांगी जोशी के अफेयर की खूब खबरें आई थी ,  जो आगे चल कर सही साबित हुई।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds