आलोक मौर्या को मारने की प्लानिंग? मनीष और ज्योति के चैट से हुआ नया खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जुलाई 2023, 05:30 AM Updated: 13 जुलाई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jyoti Maurya Viral Chat Details in Hindi – पत्नी को पढा-लिखाकर SDM बनाने वाले अलोक मौर्य और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य इन दिनों चर्चा का विषय बने हुआ है. जहाँ इस मामले में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे और SDM ज्योति मौर्य के अफेयर का खुलासा हुआ तो वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है.

Also Read- जिसके साथ SDM ज्योति का अफेयर, उसके घर पर मचा बवाल, जानें सबकुछ. 

अलोक को मारने की रची गयी थी साजिश 

जानकारी के अनुसार, SDM ज्योति मौर्य और महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के बीच चल अफेयर की खबर आई तब उसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई की गयी है और इस कार्रवाई की जांच पूरी हो चुकी है जिसके बाद मनीष दुबे पर एफआईआर के साथ ही निलंबन की सिफारिश की गई है. तो वहीं इस कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ कि SDM ज्योति मौर्य होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मिलकर अलोक को मारने की साजिश रच रहे थे.

व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा – Jyoti Maurya Viral Chat

रिपोर्ट के अनुसार, अलोक मौर्य ने होम गार्ड मुख्यालय में मामले की शिकायत करते हुए कहा था कि SDM ज्योति मौर्य और महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे का अफेयर चल रहा है. दोनों उसे मारने की साजिश रच रहे हैं. इस संबंध में अलोक ने कुछ व्हाट्सएप चैट भी होम गार्ड के अधिकारियों को दी है. वहीं इस बीच आलोक और ज्योति की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी जिसमें आलोक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. वहीं व्हाट्सएप चैट में को देखने के बाद खुलासा हुआ कि सच में डीजी होमगार्ड मनीष और एसडीएम ज्योति अपने पति आलोक को हत्या करना चाहते थे.

होमगार्ड मनीष दुबे के ऊपर होगी कार्रवाई 

वहीं इस जाँच की कार्रवाई पूरी होने के बाद ये खबर है कि शासन कभी भी मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर सकता है. आलोक की शिकायत पर डीजी होमगार्ड्स बीके मौर्य ने प्रयागराज के DIG होमगार्ड्स संतोष कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था. डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर DG बीके मौर्य ने रिपोर्ट भेजी है. और जल्द ही इस मामले पर फैसला लिया जा सकता है.

जानिए क्या था मामला 

आपको बता दें, ये मामला बरेली में प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारी ज्योति मौर्य उनके पति आलोक मौर्य के बीच था और इस मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे का नाम भी आया. दारासल, SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मीडिया के समाने खुलासा किया कि उन्होंने पानी पति को पढ़ा-लिखाकर SDM बनाया और उसके बाद उसका अफेयर शुरू हो गया. वहीं आलोक मौर्य ने ये भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्या भ्रष्टाचार कर रही है. इसी के साथ आलोक ने बताया कि ज्योति का परिचय गाजियाबाद में तैनात डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होम गार्ड से हुआ और यहाँ से इन दोनों का अफेयर शुरू हो गया.

Also Read- PCS ज्योति मौर्य का मामला चर्चा में आने के बाद एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ उठाया ये कदम.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds