सलमान ख़ान को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर दर्ज हुआ FIR…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 21 Mar 2023, 12:00 AM

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की जान पर मंडराता खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सलमान को धमकी दी गई है. जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.  यहाँ तक कि पुलिस गैलेक्सी के बाहर भीड़ भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है. कभी उनके नाम पर धमकी भरी खत मिलता है तो कभी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई खुलेआम उन्हें टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में मौत के घाट उतारने की बात कहता है. वहीं, अब सलमान को एक बार फिर जानलेवा धमकी दी गई है. इस बार उन्हें मेल भेजकर गैंगस्टर ने अपने खौफनाक इरादे बताए हैं.

अगली बार दिखेगा झटका…

18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सलमान खान से ‘बात करने’ की डिमांड की गई है. ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है. ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…’. 

सलमान ख़ान को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर दर्ज हुआ FIR... — Nedrick News

ALSO READ: Suryakumar Yadav: वन डे में फिसड्डी साबित हो रहे हैं सूर्या, आखिरी 14 पारियों में एक अर्द्धशतक भी नहीं बना पाए…

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

ई-मेल मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता और सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने IPC की धारा 506(2), 120 (B), 34 के तहत गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सलमान ख़ान को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर दर्ज हुआ FIR... — Nedrick News

विश्नोई को चाहिए सलमान खान की माफी

दरअसल, विश्नोई ने हुए अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि, सलमान को सबके सामने आकर अपने गलती के लिए माफी मगनी पड़ेगी वरना अंजाम बुरा होगा. माफी मांगने की वजह बताते हुए लॉरेंस कहता है कि साल 1999 में सलाम ने जिस काले हिरन को मारा था वो हमारे विश्नोई समाज का पूज्यनीय हिरन है. औत इतना कुछ होने के बाद भी सलमान को अपनी गलती का एहसास नहीं हो रहा. बिश्नोई की मांग है कि सलमान उनके समुदाय से माफी मांगे. गैंगस्टर ने कहा- काले हिरण के मामले पर मैं बचपन से ही सलमान से नाराज रहा हूं. उन्होंने मेरे समुदाय के सदस्यों को पैसे की पेशकश भी की थी.

ALSO READ: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कहां है मस्जिद, जिसे हटाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है… 

इससे पहले भी दे चुका है कई धमकियां

सलमान पर अटैक के प्लान कई बार फेल हो चुके हैं. 2019 में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने करीबी संपत नेहरा के साथ सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. लेकिन सलमान पर अटैक करने की उनकी प्लानिंग फेल हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, हथियार की रेंज कम होने की वजह से गैंगस्टर ने सलमान पर हमले को टाल दिया था.

सलमान ख़ान को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर दर्ज हुआ FIR... — Nedrick News

मंसूबों पर पानी फिरने के बाद भी गैंगस्टर ने कोशिश नहीं छोड़ी. गोल्डी बराड़ के कहने पर शूटर मुंबई भेजे गए थे. उन्होंने सलमान के फार्म हाउस की पूरी तरह रेकी की. शूटर ने फार्म हाउस के गार्ड से भी दोस्ती की. एक्टर के हर मूवमेंट पर नजर रखी गई. पर सलमान की कड़ी सुरक्षा के बाद ये प्लान भी फेल हो गया था.

ALSO READ: मुसलमान नहीं चाहते हिन्दू- मुस्लिम भाईचारा, भीमराव अम्बेडकर ने आखिर ऐसा क्यों कहा?…

21 अप्रैल को रिलीज़ होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’

वहीं, 21 अप्रैल को सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ रिलीज हो रही है. सबकी निगाहें भाईजान की इस फिल्म पर है. लेकिन लगातार मिल रहे इन डेथ थ्रेट्स के बाद सलमान उस तरह से प्रमोशन एक्टिविटीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जैसा अक्सर फिल्म रिलीज से पहले देखने को मिलता है, जिसका असर फिल्म की कमर्शियल सक्सेस पर पड़ सकता है. इसके अलावा इस वक्त सलमान कहां हैं, ये जानकारी भी किसी को नहीं दी जा रही. फिलहाल सिर्फ इतनी ही खबर सामने आ रही है कि वो मुंबई में नहीं हैं. वहीं, पुलिस ने एक्टर को अपना शेड्यूल बदलने और लोकेशन की जानकारी सोशल मीडिया पर न देने की सलाह दी है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds