Bigg Boss 18: जेल में बंद अविनाश के कब्जे में राशन, नॉनवेज को तरस रही शिल्पा रोई खून के आंसू

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 18 Oct 2024, 12:00 AM

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ (Salman Khan Show Bigg Boss 18) पिछले सीजन से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस बार शो दर्शकों को मसालेदार कंटेन्ट परोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इन दिनों बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले अविनाश मिश्रा और चुम दरंग(Chum Darang-Avinash Mishra fight) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। इस लड़ाई के बाद अविनाश का घर से बेघर होना तय माना जा रहा था। लेकिन अविनाश फिलहाल घर से बेघर नहीं हुए हैं। बिग बॉस ने उन्हें जेल में डाल दिया है, साथ ही राशन भी उनके कब्जे  में दे दिया। इसके बाद अविनाश मिश्रा ने लोगों को दाने-दाने के लिए भी तरसाना शुरू कर दिया।

और पढ़ें:Bigg Boss 18: चुम दरांग के गाली देने पर भड़क उठे अविनाश मिश्रा, खो दिया आपा और शुरू हो गई हाथापाई, क्या होंगे शो से बाहर?

दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा से नॉनवेजिटेरियन्स के लिए नॉनवेजिटेरियन खाना मांगती नजर आईं। लेकिन अविनाश ने उन्हें खाना देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों खूब बहस हुई।

अविनाश और शिल्पा में झगड़ा- Avinash Mishra and Shilpa Shirodkar fight

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) अविनाश मिश्रा के पास नॉनवेज मांगने आती हैं और कहती हैं कि हमें नॉनवेजिटेरियन्स के लिए नॉनवेज चाहिए। इस पर अविनाश मिश्रा कहते हैं कि नहीं मैडम, वो नहीं मिल सकता, सिर्फ बेसिक राशन ही मिलेगा। आप भी तो वेज खाते हैं ना? अविनाश मिश्रा की इस बात पर शिल्पा जवाब देती हैं कि आपको इससे मतलब नहीं रखना चाहिए कि मैं क्या खाती हूं और क्या नहीं खाती। वहीं, अविनाश मिश्रा जवाब देते हैं, “आप सबके गुड बुक्स में आने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप मेरे गुड बुक्स में कभी नहीं आ पाएंगे।”

फूट-फूटकर रोईं शिल्पा शिरोडकर

‘बिग बॉस 18’ में अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर के बीच बहस काफी ज्यादा बढ़ गई। शिल्पा शिरोडकर अविनाश मिश्रा की बातों पर बहुत ज्यादा भड़क गईं और कहा, “मुझे आना ही नहीं है, मैं यहां तुम्हारे लिए नहीं आई हूं।” इस पर अविनाश मिश्रा साफ मना करते हुए कहते हैं कि उन्हें खाना नहीं मिलेगा। अविनाश की बातों से शिल्पा शिरोडकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। इसके बाद चाहत पांडे अपने हिस्से का खाना बनाने किचन में जाती हैं. लेकिन पहले चुम दरंग उन्हें रोकती हैं और बाद में रजत दलाल भी आकर उनके हाथ से खाना ले लेते हैं।

इस हफ्ते 10 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने पहले से ही नॉमिनेट थे। उनके बाद इस हफ़्ते शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए 8 कंटेस्टेंट में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक शामिल हैं।

और पढ़ें: पहली पत्नी के जाने के बाद डिप्रेशन में थे हरिवंश राय बच्चन, बिग बी ने बताया बरेली में हुई थी मां से पहली मुलाकात

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds