Salman Khan की लाइफ के सबसे लंबे रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं आप? अब सुपरस्टार ने खुद खोला है बड़ा 'राज'!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Sep 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की हमेशा ही फैंस को दिलचस्पी रहती है। अक्सर ही सलमान खान ने उनकी शादी और रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए जाते हैं। वैसे तो सलमान खान का नाम अब तक कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, जो काफी सुर्खियों में भी बना रहता है। लेकिन क्या आपको सलमान खान की लाइफ के सबसे बड़े रिलेशनशिप के बारे में मालूम है? 

सलमान खान ने बताई ये बात

इसके बारे में अब खुद सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा राज खोला है। दरअसल, बिग बॉस 15 के लॉन्च इवेंट पर सलमान खान से अपनी लाइफ के सबसे लंबे रिलेशन के बारे में बताया। साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि जब वो अलग होने पर मिलने को तरसते हैं। उन्होंने इस दौरान ऐसा कुछ कहा, जिसे जानकर आप अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे। 

दोनों के बीच में समानता भी बताई

सलमान ने बताया कि उनकी लाइफ का सबसे लंबा रिलेशनशिप और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस है। सुपरस्टार ने कहा कि बिग बॉस ऐसा इकलौता रिलेशनशिप है, जो सबसे लंबा चला। वरना बाकी रिश्ते छोड़ दें। सिर्फ बिग बॉस ही एक ऐसा रिलेशनशिप, जो मेरी लाइफ में परमानेंट है। 

इसके साथ ही सलमान ने ये भी बताया कि उनके और बिग बॉस में एक यही समानता है कि दोनों ही शादीशुदा नहीं और इसलिए दोनों बिना डरे खुद को बॉस समझते हैं। 

सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस ही शायद ऐसा अकेला रिलेशन है,जो इतना लंबा चला है। कुछ रिलेशनशिप, अब मैं इस पर क्या ही कहूं। रहने दो। लेकिन बिग बॉस मेरी लाइफ में काफी हद तक स्थिरता लाया। हम कभी-कभी 4 महीनों तक एक दूसरे की नजरों से नजर नहीं मिला पाते, लेकिन जब हम बिछड़ते हैं यानी जब सीजन खत्म होता है, तो दोबारा मिलने को बेकरार रहते हैं। 

बता दें कि सलमान खान और बिग बॉस का साथ 11 साल पुराना है। वो पिछले 11 सालों से इस शो के होस्ट हैं। शो की ऑडियंस उन्हें होस्ट के तौर पर सबसे बेस्ट मानती हैं।

बिग बॉस 15 का लॉन्च इवेंट

बात करें बिग बॉस 15 की तो ये 2 अक्टूबर से आने जा रहा है। शो के 15वें सीजन का हाल ही में धमाकेदार अंदाज में लॉन्च हुआ। बिग बॉस 15 को लॉन्च करती हुई शो की दो एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य और आरती सिंह नजर आई। वहीं सलमान अभी अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के चलते ऑस्ट्रिया में हैं, इसलिए वो वहां से ही लॉन्च पर जुड़े थे। 

बिग बॉस 15 के दो कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिसमें एक बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज के भाई उमर रियाज हैं और दूसरे एक्ट्रेस डोनल बिष्ट। बिग बॉस 15 इस बार काफी अलग होने वाला है। ये शो इस बार जंग बेस्ट थीम पर नजर आएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds