Russia-Ukraine War Live Day 3 : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने रोमानिया पहुंचा एअर इंडिया का विमान

Table of Content

रूस और यूक्रेन के बीच जो जंग जारी है उसका आज तीसरा दिन है। इस दौरान रूस की तरफ से लगातार हमला जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध और बातचीत के माध्यम से रूस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह तुरंत अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दे पर अभी तक इस हमले का कोई भी समाधान निकल नहीं सका है। हमले में यूक्रेन के कई शहर तबाह और बर्बाद हो गए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आपको यहां मिलेगी…

26 Feb 2022 03:08 PM (IST)
यूक्रेन में हर ओर दिखा मलबा 
26 Feb 2022 03:03 PM (IST)
यूक्रेन को गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए फ्रांस आया आगे
फ्रांस रक्षात्मक उपकरण यूक्रेन को  मुहैया कराएगा. शनिवार को एक ट्वीट में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की का कहना था कि युद्ध विरोधी गठबंधन काम कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रां से बात हुआ, फ्रांस हमें हथियार सप्लाई करेगा।
26 Feb 2022 02:49 PM (IST)
अमेरिका यूक्रेन को देगा 26 अरब रुपये 
यूक्रेन को सैन्य मदद के लिए अमेरिकी विदेश विभाग को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है। जो ने निर्देश दिया है कि 26.26 अरब रुपये यानी 350 मिलियन डॉलर जारी किया जाए क्योंकि यूक्रेन रूसी आक्रमण को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है।
26 Feb 2022 02:46 PM (IST)
बुलेटप्रूफ जैकेट और मेडिकल किट डेनमार्क ने भेजी। 
यूक्रेन की सेना को डेनमार्क ने 2,000 बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ ही 700 सैन्य प्राथमिक चिकित्सा किट भेजी है।
 26 Feb 2022 02:27 PM (IST)
मेयर, कीव ने कहा- मेट्रो स्टेशन शेल्टर बन गए 
कीव शहर मेयर के Vitali Klitschko का कहना है कि कीव मेट्रो अब सिर्फ शेल्टर के तौर पर काम कर रही है। कोई भी सवारी चल नहीं रही है।
26 Feb 2022 02:26 PM (IST)
मेयर ने कहा- हवाई हमलों की उम्मीद कीव में ज्यादा है 
कीव शहर मेयर Vitali Klitschko ने कहा कि कीव पर रूस के हमले में कल रात 2 बच्चों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। मेयर ने कहा कि जहां तक शहर में प्रवेश की बात है तो ऐसा रूस की सेना ने नहीं किया है। ज्यादा हवाई हमलों की उम्मीद है। लोगों को शेल्टर में रहने के लिए कहा जा रहा रहा है। 
26 Feb 2022 02:22 PM (IST)
रोमानिया से 219 भारतीयों को लेकर विमान रवाना
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर का कहना है कि यूक्रेन से जो 219 भारतीय निकाले गए उन्हें लेकर पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। हम प्रगति कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा 24 घंटे ज़मीन पर हमारी टीमें काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहा हूं।
26 Feb 2022 02:06 PM (IST)
नीदरलैंड एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल यूक्रेन को देगा 
नीदरलैंड की तरफ से 200 एंटी-एयरक्राफ्ट यूक्रेन को मिसाइल भेजेगा। 
26 Feb 2022 02:06 PM (IST)
राष्ट्रपति के सलाहकार ने भी दिया बयान 
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक की तरफ से कहा गया कि र देश के दक्षिण में और राजधानी में लड़ाई चल रही है और यूक्रेनी सेना रूसी हमलों का सामना कर रही है।  शनिवार को पोदोलिक ने कहा कि कीव में घुसपैठ करने की कोशिश रूसी सेना के छोटे समूहों ने की और उनकी मुठभेड़ यूक्रेनी सैनिकों के साथ हुई। कीव पर रूस कब्जा करना चाहता है साथ ही देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाह रहा है पर रूसी सेना कोई बढ़त हासिल करने में कामयाब नहीं रही साथ ही कीव में जो यूक्रेनी सेना हैं हालात उसके नियंत्रण में है। 
26 Feb 2022 01:17 PM (IST)
अपार्टमेंट मिसाइल हमले से तबाह हुआ 
26 Feb 2022 01:11 PM (IST)
रूस को जंग में अब तक हुआ नुकसान
26 Feb 2022 12:59 PM (IST)
भारतीय छात्र बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे 
यूक्रेन से फंसे छात्र रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. एक छात्र ने बताया कि यूक्रेन और रोमानिया में भारतीय दूतावास हमें वापस भारत ले जाने के लिए यूक्रेन से निकाल रहे हैं. जब से हम यहां पहुंचे हैं, रोमानिया में भारतीय दूतावास सब कुछ संभाल रहा है.
26 Feb 2022 12:51 PM (IST)
राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा- हम हथियार नहीं डालेंगे
आज मध्य कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अपना एक और वीडियो जारी किया जिसमें वो कह रहे हैं कि ऑनलाइन बहुत सारी फर्जी जानकारी है। ऐसी जानकारियां हैं कि हथियार डालने के लिए मैं अपनी सेना से कहता हूं, और यह कि वहां से निकासी है. उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं यहीं पर हूं. हम हथियार नहीं डालेंगे. अपने देश की रक्षा करेंगे हम। हम काम की तलाश में है। आओ चलते हैं.  बहुत सारे चॉकलेट हैं हमारे पास. करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है।
26 Feb 2022 12:41 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीयों को सुरक्षित लाने की हो रही है व्यवस्था 
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि यूक्रेन में फंसे लोगों को अपने खर्च पर भारत सरकार लाएगी। वहां से कई लोग आ भी चुके थे।  यूक्रेन के विदेश मंत्री से हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बात की है। उन्हें यहां सुरक्षित लाने की व्यवस्था की जा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा हम चाहते हैं कि हालात सामान्य हो जाएं। 
26 Feb 2022 12:34 PM (IST)
हमले में तबाह बर्बाद हुआ एक इमारत
26 Feb 2022 12:19 PM (IST)
फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण को किया निलंबित
प्रतिबंधों को लेकर रूस ने फ्रेंच गुयाना से अंतरिक्ष प्रक्षेपण को किया निलंबित 
26 Feb 2022 12:18 PM (IST)
जर्मनी के राजदूत ने कहा- आर्थिक प्रतिबंधों के साथ दी जाएगी प्रतिक्रिया  
भारत में जर्मनी के राजदूत है वाल्टर जे लिंडनर जिनका कहना है कि यह पुतिन का युद्ध है। शर्म की बात तो ये है कि ऐसा हो रहा है। आर्थिक प्रतिबंधों के साथ हम प्रतिक्रिया देंगे। दूसरे देश पर कब्ज़ा करने की हम अनुमति नहीं दे सकते हैं। ऐसा अंतरराष्ट्रीय समुदाय हम चाहते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर बेस्ड हों। 
26 Feb 2022 12:06 PM (IST)
यूक्रेन के 821 सैन्य ठिकानों को किया नष्टः रूस
रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन के 821 सैन्य ठिकानों को रूसी सशस्त्र बलों ने नष्ट किया है। 
26 Feb 2022 12:01 PM (IST)
बुखारेस्ट के विमान नई दिल्ली से हुए रवाना
यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एअर इंडिया की विशेष विमान एआई-1941 रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए दिल्ली से उड़ान बर चुका है। 
26 Feb 2022 11:40 AM (IST)
रूस को हुआ बेहद नुकसानः यूक्रेन
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ऐसे दावे किए हैं कि  3,500 से ज्यादा रूसी को हमने मारा है तो वहीं करीब 200 को पकड़ा गया है।  रूस को अब तक हुए नुकसान की अगर बात करें तो 14 हवाई जहाज, 8 हेलिकॉप्टर, 102 टैंक, 536 बख्तरबंद कारें, 15 तोपखाने के टुकड़े, 1 बीयूके-1 प्रणाली और 3,500 मारे गए, करीब 200 बंदी बनाए गए। 
26 Feb 2022 11:36 AM (IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने किया दावा – 3500 रूसी लोगों को हमने मारा
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार है Mykhailo Podolyak जिन्होंने अपने एक दावे में कहा है कि हमने 3,500 से ज्यादा रूसी को मार गिराया है जबकि करीब 200 को पकड़ लिया गया है। 
26 Feb 2022 11:03 AM (IST)
यूक्रेन के लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल न करें 
यूक्रेन के लोगों से यूक्रेनियन डिसइनफॉर्मेशन सेंटर ने व्हाट्सएप का इस्तेमाल न करने का अनुरोध किया। ऐसा इस वजह से क्योंकि इसे रूसी सेना देख सकती है। 
26 Feb 2022 10:51 AM (IST)
यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए काम भेजा गया विमान 
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने एअर इंडिया का विशेष विमान बुखारेस्ट पहुंचा। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एअर इंडिया का विशेष विमान AI-1943 पहुंच गया है।
26 Feb 2022 10:28 AM (IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- हम राजधानी नहीं खो सकते
AFP ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि मास्को सुबह होने से पहले कीव पर कब्जा करने का प्रयास करेगा. उन्होंने पहले के एक संबोधन में कहा था, “हम राजधानी नहीं खो सकते.”
26 Feb 2022 10:24 AM (IST)
1 लाख से ज्यादा लोगों ने  छोड़ा अपना घर
यूएन के एक अनुमान पर गौर करें तो यूक्रेन में 100,000 से ज्यादा लोग अपना घर पहले ही छोड़ चुके हैं और हजारों लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे देशों में शरण लिया है। 
26 Feb 2022 10:22 AM (IST)
इटली में प्रदर्शन
इटली में लोग हमले का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं
26 Feb 2022 10:17 AM (IST)
ब्लैक सी के पास यूक्रेन का जो नेवी बेस था उसको नष्ट किया गया
रूस के ड्रोन को ब्लैक सी के पास मार गिराने का दावा हो रहा है। यूक्रेन के शिप पर रूस के ड्रोन ने हमला किया था। यूक्रेन के नेवी बेस ब्लैक सी में नष्ट किया गया। 
26 Feb 2022 10:04 AM (IST)
यूक्रेन के कई अपार्टमेंट कर दिए गए तबाह
रूस के हमले में यूक्रेन के कई अपार्टमेंट को तबाह बर्बाद हो गए। इस हमले में काफी सारे लोग मारे गए ऐसी आशंका जताई जा रही है। 
26 Feb 2022 10:03 AM (IST)
कई शहरों में हवाई हमले की चेतावनी दी जा रही है
यूक्रेन के कई शहरों में ऐसी चेतावनी दी जा रही कि हवाई हमले हो सकते हैं। Lviv, Lutsk, Uman, Vinnytsia और Rivne में चेतावनी दी गयी है हमले की और लोगों से ये तक कहा गया है कि वे शेल्टर में चले जाएं। 
26 Feb 2022 10:01 AM (IST)
Beresteyskaya में टैंक के साथ ही ट्रक और कार नष्ट
101 वीं ब्रिगेड ने Beresteyskaya मेट्रो स्टेशन पर एक काफिले को नष्ट किया जिसमें 2 कारें, 2 ट्रक, एक टैंक नष्ट हो हुए। 
26 Feb 2022 09:59 AM (IST)
ब्रिटिश PM ने आपातकालीन बैठक बुलाई
ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने इस तनाव के माहौल में आपात बैठक बुलाई है। यूक्रेन से ब्रिटिश PM ने कहा है कि वो जंग में अकेले नहीं है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Is AI Replacing Tech Jobs? Exploring the Impact of Artificial Intelligence on the Workforce

  Introduction: The Rise of AI in Technology Artificial Intelligence (AI) has emerged as a transformative force within the technology sector, fundamentally altering how businesses operate and innovate. Over recent years, we have witnessed a remarkable surge in AI applications, ranging from machine learning algorithms to natural language processing systems, that are now integral components...

Kanpur News: एक जैसे चेहरे ही नहीं, फिंगरप्रिंट भी सेम! कानपुर का अनोखा मामला, विज्ञान हैरान

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ विज्ञान के जानकारों को भी सोच में डाल दिया है। विज्ञान अब तक यही मानता आया है कि दुनिया में किसी भी दो इंसानों के फिंगरप्रिंट और आंखों की रेटिना एक जैसी नहीं...

UP BJP New President: यूपी भाजपा को मिला नया चेहरा, संगठन की कमान अब पंकज चौधरी के हाथ

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश भाजपा को आखिरकार नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने के बाद जिस नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, उस पर रविवार को औपचारिक ऐलान कर दिया गया। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षकों...

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार Dr Ramvilas Das Vedanti का निधन, अयोध्या और संत समाज में शोक की लहर

Dr Ramvilas Das Vedanti: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, वे 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान...

Bhim Janmabhoomi dispute: रात में हमला, दिन में फाइलें गायब! भीम जन्मभूमि विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Bhim Janmabhoomi dispute: महू स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि से जुड़ा राष्ट्रीय स्मारक एक बार फिर बड़े विवाद के केंद्र में है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी, महू में कथित तौर पर हुई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और सत्ता हथियाने के आरोपों ने इस ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्मारक की गरिमा...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds