Russia-Ukraine War: क्या अब परमाणु युद्ध छेड़ेगा रूस? जानें पुतिन की इस धमकी का क्या है मतलब?

Table of Content

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से पहले ही पूरी दुनिया परेशान है। इस बीच रूस के एक और चौंकाने वाला कदम टेंशन बढ़ा दी। दरअसल, तनाव भरे हालातों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को Nuclear Deterrent Force को अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया, जिसके बाद परमाणु युद्ध का संकट गहरा गया है। 

पुतिन के बयान ने सहमी दुनिया

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग की शुरुआत हुई। इस वॉर में अधिकतर देश यूक्रेन के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हैं और वो लगातार उस पर कड़े प्रतिबंध भी लगा रहे हैं। तमाम प्रतिबंधों और रूस के खिलाफ हो रही बयानबाजी से नाराज पुतिन ने Nuclear Deterrent Force को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। 

रविवार को एक संबोधन में पुतिन ने अपने इस फैसले का ऐलान किया। साथ ही ये भी कहा कि पश्चिमी देश सिर्फ हमारे ऊपर गैरकानूनी प्रतिबंध ही नहीं लगा रहे, बल्कि नाटो देशों की तरफ से हमारे देश के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी भी हो रही है। वहीं जब 24 फरवरी को पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ वॉर शुरू करने का ऐलान किया था, तो उन्होंने दुनिया को चेताया था कि इस जंग में बीच अगर कोईआता है तो वो अंजाम होगा, जो पहले कभी देखा नहीं होगा। तब से ही तमाम एक्सपर्ट्स पुतिन की चेतावनी को परमाणु युद्ध की धमकी से जोड़कर देख रहे थे। 

अब जब परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है, तो ऐसे में हर किसी के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि पुतिन के दिए गए इस आदेश के मायने क्या है? Nuclear Deterrent Force आखिर है क्या, जिसे पुतिन ने जंग के बीच अलर्ट पर रखने के निर्देश दे दिए? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

जानें क्या है पुतिन की धमकी के मायने?

Nuclear Deterrent Force का मतलब है कि परमाणु हमलों और ऐसे हमलों से बचाने वाली टुकड़ी। परमाणु हमले के नाम से ही दुनिया कांप उठती है। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे, उसका क्या अंजाम हुआ इसके बारे में हर कोई जानता है। यही वजह है कि आज के वक्त में भी जब परमाणु हमले के नाम से ही दुनिया सहम उठती है। 

आमतौर पर किसी भी युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के तौर पर किया जाता है। पुतिन ने आदेश दिया है कि न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्स काम्बैट यानी युद्ध की विशेष परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। जिसका मतलब ये हुआ कि देश के परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखे जाएंगे।

पुतिन की इस धमकी पर कई देश भड़क उठे हैं। अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों ने इसकी निंदा की। अमेरिका ने पुतिन की धमकी को गीदड़भभकी बताया और कहा कि रूस के राष्ट्रपति कई बार ऐसी धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी को ‘खतरनाक’ और ‘गैर-जिम्मेदार‘ बताया। उन्होंने कहा कि रूस दुनिया में डर और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। 

रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

रूस की परमाणु ताकतों के बारे में बात करें तो ये इस मामले में पहले नंबर पर है। रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस के पास 5977 परमाणु हथियार हैं। वहीं अमेरिका के पास 5428 परमाणु हथियार मौजूद हैं। इसके अलावा लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन है। चीन के पास 350 के करीब परमाणु हथियार मौजूद हैं। चौथे नंबर पर फ्रांस जिसके पास 290 परमाणु हथियार हैं। इसके बाद पांचवें नंबर पर ब्रिटेन, छठे नंबर पर शामिल पाकिस्‍तान और सातवें नंबर पर भारत आता है। ब्रिटेन के पास करीब 225 न्‍यूक्लियर हथियार, पाकिस्‍तान के पास 165 और भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Is AI Replacing Tech Jobs? Exploring the Impact of Artificial Intelligence on the Workforce

  Introduction: The Rise of AI in Technology Artificial Intelligence (AI) has emerged as a transformative force within the technology sector, fundamentally altering how businesses operate and innovate. Over recent years, we have witnessed a remarkable surge in AI applications, ranging from machine learning algorithms to natural language processing systems, that are now integral components...

Kanpur News: एक जैसे चेहरे ही नहीं, फिंगरप्रिंट भी सेम! कानपुर का अनोखा मामला, विज्ञान हैरान

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ विज्ञान के जानकारों को भी सोच में डाल दिया है। विज्ञान अब तक यही मानता आया है कि दुनिया में किसी भी दो इंसानों के फिंगरप्रिंट और आंखों की रेटिना एक जैसी नहीं...

UP BJP New President: यूपी भाजपा को मिला नया चेहरा, संगठन की कमान अब पंकज चौधरी के हाथ

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश भाजपा को आखिरकार नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने के बाद जिस नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, उस पर रविवार को औपचारिक ऐलान कर दिया गया। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षकों...

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार Dr Ramvilas Das Vedanti का निधन, अयोध्या और संत समाज में शोक की लहर

Dr Ramvilas Das Vedanti: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, वे 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान...

Bhim Janmabhoomi dispute: रात में हमला, दिन में फाइलें गायब! भीम जन्मभूमि विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Bhim Janmabhoomi dispute: महू स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि से जुड़ा राष्ट्रीय स्मारक एक बार फिर बड़े विवाद के केंद्र में है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी, महू में कथित तौर पर हुई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और सत्ता हथियाने के आरोपों ने इस ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्मारक की गरिमा...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds