Sidhu Moosewala की हत्या पर पंजाब में घमासान, AAP सरकार कठघरे में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 May 2022, 12:00 AM | Updated: 30 May 2022, 12:00 AM

29 मई, रविवार को मशहूर गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की पंजाब (Punjab) के मानसा में अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े AK-47 से गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मूसेवाला की मौत से पंजाब की राजनीति में घमासान देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर पंजाब के लोग Sidhu Moosewala की मौत को लेकर काफी आक्रोशित हो रहे हैं और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। दिनदहाड़े एक मशहूर गायक की हत्या से पता चलता है कि पंजाब की कानून व्यवस्था की क्या दुर्लभ स्थिति है। भगवंत मान जब से पंजाब के CM बनें है तब से पंजाब की कानून व्यवस्था हासिए पर आ गई है, अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है।

आपको बता दें , गायक मूसेवाला को पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रदान की थी लेकिन 28 मई, शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके ठीक एक ही दिन बाद बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मुसेवाला की मौत पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है। कांग्रेस और BJP ने मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार AAP पार्टी और पंजाब के CM भगवंत मान को ठहराया है।

Sidhu Moosewala की हत्या पर पंजाब में घमासान, AAP सरकार कठघरे में! — Nedrick News

BJP ने मूसेवाला की मौत पर केजरीवाल को घेरा 

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से ही BJP, पंजाब की भगवंत मान सरकार और दिल्ली के CM केजरीवाल पर ताबड़तोड़ हमला कर रही हैं। BJP ने कहा है कि पंजाब की सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है। वहीं, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पत्रा ने मशहूर गायक के मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर केजरीवाल को ठहराया है। उन्होनें कहा है कि मूसेवाला की हत्या केजरीवाल और भगवंत मान की गन्दी राजनीति की वजह से हुई है। पंजाब के CM भले भगवंत मान है लेकिन वहां की सरकार केजरीवाल के इशारों पर चलती है, जिसका सबसे बढ़िया उदाहरण हमने तेजिंदर सिंह बग्गा के केस में देखा था। BJP ने पंजाब की सरकार से पूछा है कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई थी , तो इस बात को सार्वजानिक करने की क्या ज़रूरत थी? BJP का यह भी कहना है कि कि मूसेवाला की हत्या एक बड़ी साजिश के तहत हुई है। आप नेता राघव चड्ढा को मिली सुरक्षा पर भी BJP ने सवाल उठाए है। आपको बता दें , राघव चड्ढा को 45 बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड मिले हुए हैं और साथ ही भगवंत मान की पत्नी को भी ऐसी ही सुरक्षा मिली हुई है।  

BJP नेता मनजिंदर सिरसा ने भगवंत मान को घेरा 

BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पंजाब के CM बगवंत मान पर मूसेवाला की मौत को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि  बगवंत मान भले पंजाब के CM है, लेकिन उनकी CM जैसी कोई हैसियत नहीं है। उन्होनें कहां आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह भी अधिकार नहीं है कि वह अपने होम जिले का अपनी मर्जी का SSP लगा सके। सिरसा ने कहा कि एक ही दिन में तीन लोगों की पंजाब में मार दिया गया। पंजाब में नामचीन कबड्डी खिलाड़ी को मार दिया जाता है और पंजाब की सरकार बस अपनी गन्दी राजनीति के खेल में फंसी रहती है। केजरीवाल और भगवंत मान ने मिलकर पंजाब की ऐसी हालत कर दी है। ये दोनों बस अपनी-अपनी राजनीति चमकाना चाहते है। सिरसा ने पंजाब में डेरामुखी, सिंगर सिद्धू मूसेवाले समेत 400 से अधिक VIP लोगों की सिक्योरिटी घटाने से जुड़े आप के ट्वीट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में सभा करने से पहले हाई मोरल ग्राउंड बनवाने के लिए इन लोगों की सिक्योरिटी को कम किया।

मूसेवाला को मिलती थी धमकी 

सिद्धू मूसेवाला को फिरोती की धमकियां पहले से मिलती थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस स्टेशन में दर्ज भी कराइ थी, जिसके वजह से ही उन्हें पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रदान की थी। हालांकि पंजाब सरकार ने रविवार को सुरक्षा हटा ली, जिसके कारण पंजाब की AAP सरकार कठघरे में है। मूसेवाला की मौत के बाद उनके पिता बलकौर सिंह  ने अपनी FIR में दर्ज करवाया है कि उनके बेटे की मौत फिरौती की रकम ना देने के वजह से हुई है। बलकौर सिंह ने आगे बताया कि धमकियों की वजह से परिवार ने बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर कार भी खरीदी हुई थी।

मूसेवाला के पिता को शक है कि उनके बेटे की मौत में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। इधर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। लक्की अभी कनाडा में है। आपको बता दें , मूसेवाला जब अपने घर से निकले तब रास्ते में 2-2 गाड़ी उनके आगे और पीछे से आई और मूसेवाला पर AK-47 से लगातार फायरिंग करने लगे,, जिससे ये बुरी तरीके से जख्मी हो गए और जब इनको अस्पताल ले जाया गया तब इन्होनें दम तोड़ दिया। इनपर बदमाशों ने 30 राउंड फायरिंग की थी।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds