Trending

IPL 2021 RCB Full Schedule: कोहली ब्रिगेड का कब और कहां, किस टीम से होगा टक्कर…जानें पूरा लेखा-जोखा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Apr 2021, 12:00 AM

IPL के 14वें सीजन का शुभारंभ 9 मार्च से होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI VS RCB IPL 2021) के बीच खेला जाएगा। इस बार सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण इस बार IPL के सारे मैच खाली स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। सभी टीमें प्रैक्टिस में लगी हुई हैं। 

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी IPL ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। कोहली के नेतृत्व में RCB फाइनल में जरुर पहुंची है लेकिन टीम को हार ही मिली है।

सभी टीमें खेलेंगी 14 लीग मैच

इस सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली RCB का पहला मुकाबला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से होने वाला है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में सीजन के पहले ही मैच में RCB को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। मुंबई के पास खतरनाक खिलाड़ियों की भरमार है और इसे IPL की सबसे संतुलित टीमों में से एक माना जाता है। 

ऐसे में कोहली एंड कंपनी पहले ही मैच में मुंबई का मुकाबला कैसे कर पाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बार भी सभी टीमें 14 मुकाबले खेलेंगी और इन लीग मैचों के परफॉरमेंस ही डिसाइड करेंगे कि कौन सी टीम आगे का सफर तय करेगी। RCB की उम्मीदें भी इन 14 मुकाबलों के परफॉर्मेंस पर टिकी हुई है। 

RCB का प्रदर्शन उनके घरेलू मैदान चिन्ना स्वामी स्टेडियम बैंगलोर में बेहतरीन रहा है लेकिन इस सीजन में टीम एक भी मैच अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेल पाएगी। कोहली की कप्तानी में टीम को कोलकाता में पांच मुकाबले खेलने हैं। जबकि अहमदाबाद में चार, चेन्नई में तीन और मुंबई में दो मैच खेलने हैं। (RCB schedule for IPL 2021)

RCB का शेड्यूल IPL 2021

तारीख VS मैदान
9 अप्रैल मुंबई इंडियंस चेन्नई
14 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
18 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
22 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स मुंबई
25 अप्रैल चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई
27 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स  अहमदाबाद
30 अप्रैल पंजाब किंग्स अहमदाबाद
3 मई कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद
6 मई पंजाब किंग्स

अहमदाबाद

9 मई  सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
14 मई  दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता
16 मई राजस्थान रॉयल्स कोलकाता
20 मई मुंबई इंडियंस कोलकाता
23 मई चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds