Mega Auction: पंजाब किंग्स ने 55 लाख में खरीदा ये धांकड़ ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या को दे सकता हैं मात!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 14 Feb 2022, 12:00 AM

आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं। फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीति के मुताबिक मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीद लिया। इस दौरान घरेलू टूर्नामेंट और दुनियाभर के टी20 लीगों में धमाल मचाने वाले कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। लिस्ट में एक नाम धाकड़ प्लेयर ऋषि धवन का नाम भी शामिल रहा, जिन पर 55 लाख रुपये खर्च करके पंजाब किंग्स ने उन्हें टीम से जोड़ा। 

ऋषि धवन को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसा माना जाता था। हार्दिक को इस बार गुजरात टाइटंस टीम की कमान मिली है। ऋषि धवन को उनके जैसा ही एक घातक ऑलराउंडर को माना जाता है। ये स्टार खिलाड़ी गेंद के साथ साथ बल्ले से भी तूफानी खेल दिखाने में माहिर है। घरेलू टूर्नामेंट में इस प्लेयर ने कमाल का खेल दिखाया। 

धवन अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो हर तरफ की स्ट्रोक खेल सकते है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ऋषि धवन को मौके दिए जाएं, तो वो पूरी दुनिया में डंका बजवा सकते हैं। 

ऋषि धवन हिमाचल से हैं। घरेलू क्रिकेट में वो हिमाचल टीम के कप्तान रह चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया।  8 मैचों में उन्होंने 458 रन और 17 विकेट लिए। धवन के शानदार प्रदर्शन के चलते ही हिमाचल की टीम ने पहली बार घरेलू क्रिकेट में कोई ट्रॉफी अपने नाम की। 2018-19 सीजन में रणजी ट्रॉफी में ऋषि ने सबसे ज्यादा 519 रन बनाए। ऋषि टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। 2016 में उन्होंने अपना डेब्यू किया। वो टीम इंडिया के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं। 

ऋषि धवन ने अपने IPL करियर की शुरूआत पंजाब किंग्स से की थी। उस दौरान वो कोई कमाल नहीं दिखा पाए। 2013 में ऋषि ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला। पिछली बार वो IPL कोलकाता की टीम से खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुल 26 IPL मैचो में 153 रन बनाए हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। अब ऋषि 4 साल के बाद आईपीएल में कमबैक कर रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds