Trending

क्रिसमस-न्यू ईयर का जश्न पड़ेगा फीका! ओमीक्रोन की वजह से जानिए कहां लगी कौन-सी पाबंदियां?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Dec 2021, 12:00 AM

जो लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टिज का प्लान कर रहे थे, उनके इस प्लान पर कोरोना एक बार फिर से पानी फेरता नजर आ रहा है। ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से कई जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन बैन हो गया। तेजी से बढ़ते मामलों और थर्ड वेव के बीच देश में पाबंदियां एक बार फिर से लौटने लगी। केंद्र और राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर है और इसे रोकने के लिए तेजी से कदम भी उठाए जा रहे हैं।

किसी राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया, तो कहीं क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बैन कर दिया। दिल्ली में सबसे पहले इन पर रोक लगाई। इसके बाद लिस्ट में कई और जगहें जुड़ गई, जहां न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैन लग गया। 12 राज्यों ने नए साल और क्रिसमस के जश्न पर कई पाबंदियां लगाई हैं। 

– सबसे पहले बात दिल्ली की कर लेते हैं। दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न से जुड़े किसी भी आयोजन में लोगों के जमावड़े पर रोक लगा दी गई। दिल्ली में सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। DDMA ने अपने आदेश में होटल, बार, रेस्टोरेंट में भी 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही लोगों की ही इजाजत दी गई है। साथ में मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को दुकानों पर नो मास्‍क, नो एंट्री को सख्ती से लागू करने को कहा। 

उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया। आज से यूपी में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ये नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 31 दिसंबर तक लखनऊ और नोएडा में धारा 144 भी लगा दी गई।   इसके अलावा पूरी प्रदेश में शादी समारोह में लोगों की लिमिट भी फिर से तय कर दी।  विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या 200 तक सीमित कर दी गई। साथ में ऐसे ही अन्य सामाजिक आयोजनों में सैनेटाइजर, मास्क जैसी बातों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है।

महाराष्ट्र में फिलहाल ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा केस है। इसके बढ़ते खतरे को ध्यान में रखकर महाराष्ट्र में भी कई पाबंदियां लग गई। इसके तहत राज्य में सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 लगा दी गई। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो पाएंगे। साथ ही साथ यहां जिम और सिनेमाघरों को 50 फीसदी कैपिसिटी के साथ ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा महाराष्ट्र में इनडोर वेडिंग में अधिकतम 100 लोग और आउटडोर वेडिंग में 250 लोग या कुल क्षमता के 25% (जो भी कम हो)  शामिल होने की इजाजत होगी। 

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू आज से लागू होगा। साथ ही राज्य में  1 जनवरी 2022 से सभी सार्वजनिक संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्‍सीनेशन की दोनों डोज को भी अनिवार्य कर दिया गया। हरियाणा में सार्वजनिक स्थलों और अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। यहां नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। 

कर्नाटक में क्रिसमस, न्यू ईयर को देखते हुए सार्वजनिक तौर पर जश्न मनाने पर कई पाबंदियां लगाई गईं। खास तौर पर बेंगलुरु में मॉल, पब, बार, क्लब में विशेष भीड़ इकट्ठा करने पर रोक रहेगी। रेस्तरां-पब में 50 फीसदी क्षमता में ही लोग आ सकेंगे। ये पाबंदियां 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक लागू रहेंगी। क्रिसमस पर चर्चों में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही लोग फेस मास्क और अन्य नियमों का पालन करते आ सकेंगे। 

मध्य प्रदेश में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न पर बैन रहेगा। साथ ही यहां सभी ऐसे आयोजन पर पाबंदी लगा दी है, जहां भीड़ जुटने की आशंका हो।  ओमीक्रोन की वजह से एमपी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

गुजरात के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, जो 25 दिसंबर की रात से लागू होगा। कर्फ्यू अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में लागू रहेगा। 

राजस्थान में दूसरी लहर आने के बाद से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। अब इसमें सख्ती बढ़ा दी गई है।

तमिलनाडु में क्रिसमस और नए साल के आयोजनों पर कड़ी शर्तें लगाई गई। समुद्र तटों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो, इसके लिए नए नियम लागू किए गए। चेन्नई समेत दूसरे शहरों में क्रिसमस- न्यू ईयर के आयोजनों को लेकर होटल, क्लब, रेस्तरां और मनोरंजन के साथ अन्य जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने का निर्देश जारी किया गया। 

ओडिशा में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के जश्न पर पूरी तरह से रोक रहेगी। रोक 1 जनवरी तक रहेगी। साथ ही तेलंगाना में भी सरकार ने 10 ओमीक्रॉन केस मिलने के बाद एक गांव में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया। चंडीगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds