2 सालों के बाद दीपिका बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दीपिका की अपकमिंग फिल्म गहराईयां का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया, जिसे अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चर्तुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी लीड रोल में हैं।
मूवी के ट्रेलर में दीपिका के कई बोल्ड सीन्स भी हैं। ट्रेलर में सिद्धांत के साथ दीपिका के कई किंसिंग सीन्स देखने को मिले है। इस वक्त सिद्धांत और दीपिका के बीच की कैमिस्ट्री पर चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं। इस बीच दीपिका के हसबैंड और बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का भी इस पर रिएक्श सामने आया है।
गहराइयां का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की ही तरह रणवीर सिंह भी काफी एक्साइटेड हो गए। रणवीर अपनी वाइफ दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भर-भरकर दीपिका और फिल्म की कास्ट-क्रू की तारीफ कर डाली है। रणवीर ने ट्रेलर को मूडी, सेक्सी और इंटेंस बताया है। जिसके साथ ही अपनी पोस्ट से ये भी साफ कर दिया कि उन्हें दीपिका के बोल्ड सीन्स से कोई दिक्कत नहीं।
रणवीर ने ट्रेलर से दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”मूडी, सेक्सी और इंटेंस, Domestic noir? मुझे साइन अप कर लो। मेरे सभी फेवरेट इसमें हैं। शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड और मेरी बेबी गर्ल तो Fazillion buxxx की तरह दिख रही हैं। इन सब में सबसे सेक्सी करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।’
बता दें कि फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर गुरुवार को ही रिलीज किया गया है। जैसे कि ट्रेलर में देखने को मिल रहा है, ये फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा पर बेस्ड है। शकुन बत्रा की मूवी में मॉडर्न समय की रिलेशनशिप और उनकी उलझनों को दिखाया गया है। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस की। फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी





























