'काश…तुम मर जातीं', जब मीका के साथ हुई किसिंग कंट्रोवर्सी पर भड़क उठी थीं राखी सावंत की मां, किया था ऐसे रिएक्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jul 2021, 12:00 AM

आइटम गर्ल राखी सावंत को लोग ड्रामा क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। राखी सावंत अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती है, लेकिन चर्चाओं में बने रहने के लिए कई बार अजीबो-गरीब हरकतें भी कर देती हैं। राखी अपने काम से ज्यादा कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका लाइफ काफी कंट्रोवर्सिल रही हैं।

हाल ही में राखी सावंत बिग बॉस के 14वें सीजन में भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेंन तो जरूर किया, लेकिन कई विवाद भी खड़े किए। वहीं शो से बाहर आने के बाद भी वो किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में है। 

अब राखी सावंत अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आई हैं, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोले। राखी ने अपने इस इंटरव्यू में सिंगर मीका सिंह के साथ हुई 15 साल पुरानी कंट्रोवर्सी पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जब इस कंट्रोवर्सी के बारे में उनकी मां को पता चला था, तब उन्होंने इस पर कैसे रिएक्ट किया था। 

क्या हुआ था राखी और मीका के बीच?

राखी ने इंटरव्यू में क्या बताया, इसके बारे में जानेंगे। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि आखिर वो कंट्रोवर्सी थी क्या?

बात 15 साल पुरानी यानी साल 2006 की है। जब सिंगर मीका सिंह ने अपने बर्थडे पर एक पार्टी का आयोजन किया था। मीका ने इस पार्टी में राखी सावंत को भी इनवाइट किया। राखी पार्टी में गईं। मीका में केक काटा। तब राखी ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया भी। 

यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। राखी के हाथों से केक खाने के बाद अचानक ही मीका सिंह अपना आपा खो बैठे और पार्टी में सरेआम राखी को जबरदस्ती किस कर दिया। राखी समेत पार्टी में मौजूद सभी लोग मीका की इस हरकत से शॉक हो गए। इसके बाद ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। बाद में राखी इस मामले को लेकर कोर्ट तक में पहुंच गई थीं। मीका के खिलाफ उन्होंने केस भी दर्ज कराया था। 

हालांकि अब राखी और मीका दोनों ही इस विवाद को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं और फिर से दोस्त भी बन गए। बीते दिनों राखी और मीका की तस्वीर सामने आई थीं, जिससे दोनों साथ में हंसते हुए गले मिलते दिख रहे थे। 

मां ने किया था ऐसे रिएक्ट

अब इस कंट्रोवर्सी को लेकर ही राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि सिंगर के बाद जब उनका ये विवाद हुआ था उनकी मां ने उनसे इतना नाराज हो गई थीं कि उन्होंने कहा था कि तुम पैदा होते ही मर क्यों नहीं गईं। 

राखी ने बताया कि जब मेरी मां को इसकी खबर मिलीं, तो वो गुस्सा हो गईं। उन्होंने मुझसे कहा कि ये सब क्या है? तुम पैदा होते ही मर क्यों नहीं गईं। तब मेरे परिवारवालों ने मेरी मां का जीना मुश्किल कर दिया। मेरे पिता मां को पीटा करते थे। तब मैंने मां को समझाते हुए सिर्फ यही कहा कि मैं अमिताभ बच्चन या फिर अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं, जो बॉलीवुड मेरे लिए ताज लेकर खड़ा होगा। मुझे आप मेरा स्ट्रगल करने दो। 

‘आज भी परिवारवालों ने नहीं किया स्वीकार’

इस इंटरव्यू में राखी ने ये भी बताया कि कैसे घर से भागकर उन्होंने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। राखी ने कहा- ‘मेरे घर में बालिका वधु जैसा माहौल था। मेरे पास एक यही ऑप्शन था कि घर से भागकर फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन कर लूं। मेरे परिवारवालों ने मुझसे नाता तोड़ लिया था। लेकिन आज जब मुझ पर गर्व होगा।’ 

राखी आगे बोलीं- ‘मैं भगवान का शुक्र करती हूं कि मैनें ये फैसला किया क्योंकि मैं आज जो भी हूं इसकी वजह से ही हूं। आज तक मेरे परिवार ने मुझे स्वीकार नहीं किया। मेरे मामा और पूरा परिवार अभी तक मेरी मां से बात नहीं करते। उनको ऐसा लगता है कि मैं भाग गई थीं तो उनकी बेटियां भी भाग जाएगीं।’ 

बता दें कि राखी बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया था और फिनाले तक पहुंचने में कामयाब हुई थीं। हालांकि इस दौरान वो 14 लाख का पैसे का बैग लेकर शो का खिताब जीतने की रेस से बाहर हो गई थीं। दरअसल, राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं। उनकी मां के इलाज के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। अपनी मां को बचाने के लिए राखी अक्सर ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शुक्रिया अदा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान को मसीहा और एंजल बताया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds