Trending

नाबालिग का रेप के बाद बेरहमी से हुई थी हत्या: 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जुटकर 12 घंटों में आरोपियों को पकड़ा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Dec 2021, 12:00 AM

राजस्थान में बूंदी में गुरुवार को एक नाबालिग बच्ची का दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले को पुलिस ने 12 घंटों के अंदर सुलझा लिया और मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बरोली में 2 दिन पहले 15 साल की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची का शव उसके जुड़े से जुड़े जंगल मिला था। इस दौरान नाबालिग नग्न हालत में वहां पड़ी हुई थी। उसको शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था और शरीर के आसपास सिर्फ खून ही खून था। पुलिक ने बताया कि नाबालिग को इतनी बुरी तरह मारा गया कि उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी गई। सिर को भी बुरी तरह से कुचला दिया गया था। यही नहीं लड़की के पूरे शरीर पर दांत से काटे जाने के भी निशान मिले थे। 

इस बर्बरता को देख हर किसी की रूंह कांप चुकी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई। अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए 200 पुलिसकर्मियों और कई स्निफर्स डॉग की एक टीम को लगाया गया। रातभर ऑपरेशन चला, जिसके बाद पुलिस ने महज 12 घंटों में ही केस को सुलझा लिया। 

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों 27 वर्षीय सुल्तान भील और 62 वर्षीय छोटूलाल भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अपना जुर्म भी कबूल कर चुके है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की गुरुवार शाम को खेतों की ओर गई थी, उसी दौरान उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds