राहुल गाँधी चुनाव भूल भारत जोड़ो यात्रा में मशगूल, उपचुनाव में मिली हार पार्टी के लिए आइना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Nov 2022, 12:00 AM

यात्रा के साथ ही चुनाव प्रचार पर ध्यान देने की जरूरत 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण के पांच राज्यों से गुजरते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा के तेलंगाना का सफर पूरा करने से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका मिला। तेलंगाना के मुनुगोडे सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार पार्टी के लिए गुजरात में सबक है। दूसरी तरफ यह देखते हुए पार्टी के अंदर अब मांग उठने लगी है कि यात्रा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी पार्टी के आला नेतृत्व को ध्यान देना चाहिए। क्योंकि, चुनावी असफलता यात्रा की सफलता पर असर डालेगी।

Also read- Chhawla gang rape: गैंगरेप के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, निचली अदालतों ने सुनाई थी फांसी की सजा

भाजपा ने साधा निशाना 

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए  एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में खुशबू सुंदर ने कहा कि “किसी को कुछ कहना है? उपचुनावों में भाजपा ने 6 में से 4 सीटों पर जीत हासिक की है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या हुआ? एक बात स्पष्ट है, देश और उसके विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में लोगों के विश्वास को कोई नहीं हिला सकता है।”

तेलंगना के उपचुनाव में मिली हार पार्टी के लिए आइना 

दूसरी तरफ कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुनुगोडे सीट पर मिली हार पार्टी को आईना दिखाने के लिए काफी है। पार्टी और दूसरे नेता हमेशा से इस बात पर जोर दे रहे कि यात्रा से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हो रहा है, पर चुनाव परिणाम इस उम्मीद के ठीक विपरीत है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में पार्टी को यात्रा के साथ ही हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव पर ध्यान देना की जरूरत है। राज्यों में चुनाव प्रचार को स्थानीय नेताओं के भरोसे पर छोड़ना ठीक नहीं है।

राहुल को चुनाव प्रचार में उतरने की जरूरत 

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी इतने मशगूल हो गए है की ऐसा लग रहा है की मानो वो राजनीति को भूल ही गए हो। राहुल के ऐसी स्थिति देखते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने भी राहुल गांधी से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि हमने राहुल और प्रियंका गांधी से प्रचार करने का आग्रह किया है। मनीष दोशी ने आगे कहा कि 2017 में इन दोनों के मार्गदर्शन में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उन्हें प्रचार की कमान संभाल लेनी चाहिए।

गुजरात में आप से कांग्रेस को खतरा 

कांग्रेस के दूसरे अन्य कई नेताओं का भी यह मानना हैं की कांग्रेस को गुजरात चुनाव को काफी गंभीरता से लेने की जरूरत है। क्योंकि, कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनाव से सीखना चाहिए जहां आम आदमी पार्टी पहले ही कांग्रेस को शिकस्त दे चुकी है। पार्टी ने अगर गुजरात में लापरवाही बरती तो तो आप गुजरात में दूसरे नंबर की पार्टी बन जाएगी और यह कांग्रेस तथा राहुल गाँधी के लिए बड़ा नुकसान होगा।

Also read- राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा क्या भारतीय राजनीति को एक दमदार, मजबूत, और परिपक्व विपक्ष दे पाएगी?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds