Raftaar Divorce : फेमस रैपर रफ्तार अपनी छह साल की शादी को तलाक में बदलने जा रहें हैं, जानिए पूरी खबर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jun 2022, 12:00 AM

 बॉलीवुड के फेमस रैपर रफ्तार उर्फ़ दिलिन नायर की तलाक (Raftaar Divorce) की खबरें इनदिनों काफी चर्चा में हैं। रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) के फैन्स उनकी तलाक की बात सुनकर काफी दुखी हैं। रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। रिपोर्ट्स के अनुसार रफ्तार और कोमल के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। अब ये दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक लेने के लिए कागजात पर साइन करेंगे। रफ्तार तलाक (Raftaar Divorce) की बात को उनके सभी करीबी जानते हैं।  

 पहली नजर में हुआ प्यार फिर टूटा रिश्ता

रफ्तार और कोमल ने लव मैरिज की थी। दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। दोनों 2011 में एक दोस्त की पार्टी में मिले थे और पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। खुद को सफल बनाने के बाद, रफ़्तार ने एक विंटर वेडिंग की थी। हालांकि, शादी के छह साल बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। दोनों बहुत दिन से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। 

Raftaar Divorce : फेमस रैपर रफ्तार अपनी छह साल की शादी को तलाक में बदलने जा रहें हैं, जानिए पूरी खबर! — Nedrick News

Raftaar Divorce : फेमस रैपर रफ्तार अपनी छह साल की शादी को तलाक में बदलने जा रहें हैं, जानिए पूरी खबर! — Nedrick News

कोमल ने खबर पर लगाई मुहर

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार और कोमल अपने जीवन में काफी आगे बढ़ चुके हैं। रिपोर्ट्स ने यह भी खुलासा किया है कि कोरोना महामारी के कारण उनका तलाक टल गया और वे 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के कागजात पर साइन करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शुरू हुई। सूत्र ने यह भी शेयर किया है कि रफ़्तार और कोमल अपने-अपने परिवारों के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं। बता दें, कोमल वोहरा टीवी ऐक्टर्स करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं। हालांकि उनके भाइयों ने अपनी बहन के तलाक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

बता दें, रफ्तार ने अपनी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गा चुके हैं। वे ‘रोडीज’ मे गैंग लीडर और ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 7 में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। रफ्तार ने ‘झलक दिखला जा’ डांसिंग रियलिटी शो भी हिस्सा लिया था। Raftaar के Divorce की खबर पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को भी यकीन नहीं हो पा रहा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds