Punjab Kings IPL Auction 2021: झाय रिचर्ड्सन समेत इन 9 खिलाड़ियों पर पंजाब ने जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 19 Feb 2021, 12:00 AM

IPL के चौदहवें सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बीते दिन गुरुवार को चेन्नई में इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था। जिसमें फ्रेंचाइजियों ने कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर सबसे ज्यादा बोली लगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 16.25 करोड़ में टीम में शामिल किया।

पंजाब किंग्स ने भी कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। टीम में कुल 9 खिलाड़ियों की दरकार थी। पंजाब ने 9 खिलाड़ियों पर दांव लगाया और उन्हें खरीदा भी…पंजाब ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) पर सबसे बड़ी बोली लगाई।

फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में रिचर्ड्सन (Jhye Richardson) को टीम में शामिल किया। साथ ही प्रीति जिंटा की टीम ने टी20 के बेहतरीन बल्लेबाज और ICC टी20 रैंकिंग में टॉप पर विराजमान डेविड मलान पर भी बोली लगाई। इंग्लैंड का यह बल्लेबाज पहली बार IPL में खेलता दिखाई देगा।

ICC रैंकिंग में मलान और राहुल टॉप-2 पर

अब पंजाब किंग्स में ICC टी20 रैंकिंग के टॉप 2 बल्लेबाज हो गए हैं। डेविड मलान (Dawid Mallan) को 1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ICC टी20 रैंकिंग में मौजूदा समय में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।

नीलामी में केएल राहुल की कप्‍तानी वाली टीम ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के साथ बल्‍लेबाजी को गहराई देने का काम किया है। यही वजह रही कि टीम प्रबंधन ने ऐसे खिलाडि़यों को रिटेन करने पर ध्‍यान दिया जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। देखिए पंजाब किंग्‍स ने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया था और नीलामी में किस पर भरोसा जताया।

पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी:

केएल राहुल, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्‍नोई, अर्शदीप सिंह, प्रभासिमरन सिंह, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल, मोहम्‍मद शमी, दर्शन नालकंडे

IPL 2021 आक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:

  1. डेविड मलान (Dawid Mallan) (इंग्लैंड)- 1.50 करोड़
  2. झाय रिचर्ड्सन (आस्ट्रेलिया)- 14 करोड़
  3. शाहरुख खान ( भारत)- 5.25 करोड़ रुपये
  4. रिले मेरेडिथ ( ऑस्ट्रेलिया)- 8 करोड़ रुपये
  5. मोजेज हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया)- 4.20 करोड़ रुपये
  6. जलज सक्सेना ( भारत)- 30 लाख रुपये
  7. उत्कर्ष सिंह (भारत)- 20 लाख रुपये
  8. फैबियन एलेन (वेस्टइंडीज)- 75 लाख रुपये
  9. सौरभ कुमार (भारत)- 20 लाख रुपये

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds