गेम लवर्स के लिए अच्छी खबर, इस खास दिन पर लॉन्च होने जा रहा FAU-G

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jan 2021, 12:00 AM

भारत में देसी PUBG माने जा रहे जबरदस्त और धांसू ऑनलाइन गेम FAU-G को लेकर एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है, जो कि गेम लवर्स को रोमांचित कर देगी। दरअसल इस गेम के ऑफिशल लॉन्च को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर लाखों-करोड़ों वो लोग जो कि मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं वो बेहद खुश हो जाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

26 जनवरी को होगी लॉन्चिंग

  दरअसल, फौजी गेम के डिवेलपर्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारत में रॉयल बैटल गेम ऐप FAUG को लॉन्च किया जाएगा वो भी आने वाले 26 जनवरी को। रिपब्लिक डे के खास दिन को चुना गया है देशभक्ति से लबरेज इस गेम को लॉन्च के लिए। दूसरी तरफ देखने वाली बात ये भी है कि अब भी PUBG Mobile India लॉन्च को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।


गेम के लिए हो चुका है प्री-रजिस्ट्रेशन

  याद दिला दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने करीब 4 महीने पहले भारत में FAU-G या FAU:G (Fearless And United: Guards) लॉन्च किए जाने से संबंधित खबरों पर से पर्दा उठाया और फिर गूगल प्ले स्टोर पर गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन नवंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ। अच्छी बात तो ये है कि इस दौरान गेम के लिए बंपर रिएक्शन मिले और लाखों लोगों ने फौजी गेम के लिए महज 24 घंटे में ही रजिस्ट्रेशन कराया था।

हालांकि, लोग फौजी के लॉन्च का इंतजार तो 2020 में करते रह गए पर अब उनका इंतजार फाइनली खत्म होने वाला है और अब 26 जनवरी 2021 को गेम लॉन्च किए जाने की बात पक्की कर ली गई जिसे लेकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।


प्ले स्टोर से कर पाएंगें डाउनलोड

  FAU-G लॉन्च डेट को अनाउंस करते हुए बेंगलुरु बेस्ड nCORE Games डिवेलपर्स की तरफ से कहा गया कि 26 जनवरी को गेम ऐप को लॉन्च किया जाएगा। ऐंड्रॉयड यूजर्स लॉन्च के बाद ही इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि फौजी को ऐपल ऐप स्टोर पर कब अपलोड किया जाएगा इसे लेकर खास जानकारी नहीं है।

जानकारी दे दें कि भारत-चीन बॉर्डर से सटी हुई गलवान घाटी की भी फौजी गेम में यूजर्स को झलक देखने को मिलेगी। जहां वो स्क्वॉड का एक बाग बनकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे और बॉर्डर की सुरक्षा कर पाएंगे।

पबजी भारत में बैन किए जाने के बाद भारत में इसके देसी वर्जन PUBG Mobile India को इस गेम के डिवेलपर्स लॉन्च करने की कोशिश में हैं लेकिन उन्हें मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। आईटी मिनिस्ट्री ने बीते दिनों आरटीआई का जवाब दिया जिसमें कहा गया कि फिलहाल पबजी मोबाइल इंडिया को भारत में लॉन्च करने की नहीं मंजूरी मिली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds