लखनऊ: भूत-प्रेत भगाने का झांसा देकर पुजारी ने किया 40 साल की महिला के साथ दुष्कर्म!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 22 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लखनऊ से नशीला पदार्थ देकर पुजारी का महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तालकटोरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाए है कि पुजारी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में केस भी दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी को अरेस्ट कर लिया।

40 साल की महिला ने सीतापुर के खैराबाद के रहने वाले पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर ये आरोप लगाए है। महिला के आरोपों के मुताबिक सोमवार को पुजारी ने उसे भूत प्रेत भगाने के नाम रात करीब साढ़े आठ बजे बुलाया था। यहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। जब महिला होश में आई, तो वहां मौजूद आसपास के लोग उसे पीट रहे थे। पिटाई में महिला और पुजारी को चोटें भी आई। महिला ने बताया कि अहमदाबाद में उसके पति ठेकेदारी का काम करते हैं। अपने दोनों बच्चों के साथ वो किराए के एक घर में रह रही है। मुख्य रूप से महिला यूपी के हरदोई की रहने वाली बताई जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर पुजारी ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही ये भी कहा कि हम दोनों मंदिर में शराब पी रहे थे। जिस दौरान स्थानीय लोगों ने उनको पीटा। तालकटोरा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds