Pope Francis Passed Away: पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में हुआ निधन, दुनिया ने खो दिया सबसे बड़ा ईसाई धर्मगुरु

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Apr 2025, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2025, 12:00 AM

Pope Francis Passed Away: दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु, पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले वेटिकन ने 14 फरवरी को आधिकारिक बयान जारी कर उनके बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। पोप फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस के चलते कुछ दिन पहले रोम के जेमेली पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

और पढ़ें: Trump statement on Bangladesh: बांग्लादेश पर भारत को पूरी छूट, पीएम मोदी तय करेंगे भविष्य, ट्रंप ने दिया फ्री हैंड

अस्पताल में भर्ती होने के बाद बिगड़ी तबीयत- Pope Francis Passed Away

वेटिकन के अनुसार, पोप फ्रांसिस को फरवरी में उनके नियमित दर्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और ब्रोंकाइटिस के लक्षण पहले से ही मौजूद थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया था और आवश्यक डायग्नोस्टिक टेस्ट किए गए थे। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद, पोप की स्थिति बिगड़ती गई और डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे।

Pope Francis Passed Away Christian religious leader
source: Google

पोप के निधन पर वेटिकन सिटी में शोक की लहर

इससे पहले वेटिकन प्रवक्ता ने अपने बयान में पोप के स्वास्थ्य को लेकर कहा था, ‘आज (शुक्रवार 14 फरवरी) सुबह नियमित मुलाकात के अंत में पोप फ्रांसिस को कुछ आवश्यक डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए एगोस्टिनो जेमेली पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है और ब्रोंकाइटिस के लिए अस्पताल में उपचार जारी रहेगा।’

पोप के निधन की खबर मिलते ही वेटिकन सिटी में शोक की लहर दौड़ गई। दुनियाभर के कैथोलिक ईसाई उनके निधन से व्यथित हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे थे पोप फ्रांसिस

पोप फ्रांसिस पहले भी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके थे। युवावस्था में अर्जेंटीना में रहते हुए उन्होंने अपने फेफड़े का एक हिस्सा हटवा लिया था। उन्हें साइटिका दर्द और घुटने की समस्या थी, जिसके कारण वे अक्सर वॉकर या व्हीलचेयर का सहारा लेते थे।

Pope Francis Passed Away Christian religious leader
source: Google

इसके अलावा, जून 2021 में उन्होंने कोलन सर्जरी करवाई थी, और मार्च 2023 में ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जनवरी 2024 में घर में गिरने की वजह से उनके दाहिने हाथ में चोट आई थी, जो उनके स्वास्थ्य के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ।

दुनिया भर से श्रद्धांजलि

पोप फ्रांसिस के निधन की खबर सुनते ही दुनिया के नेताओं और धार्मिक गुरुओं ने शोक व्यक्त किया। कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वेटिकन ने घोषणा की है कि पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की तैयारियां जल्द की जाएंगी और उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए वेटिकन सिटी में रखा जाएगा।

कैथोलिक चर्च में नए पोप की तलाश शुरू

पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अब कैथोलिक चर्च के नए धर्मगुरु की तलाश शुरू हो गई है। वेटिकन में अगले कुछ दिनों में चर्च के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।

पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल में ईसाई धर्म और मानवीयता के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन से कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है और पूरा विश्व उनके योगदान को याद कर रहा है।

और पढ़ें: USAID Funding against India: क्या अमेरिका ने भारत की राजनीति में दखल दिया? पूर्व अधिकारी के खुलासे से बढ़ी बहस

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds