Trending

Poonam Pandey: फेमस क्रिकेटर ने किया मैसेज, करना चाहता था हैंगआउट’, बोलीं पूनम पांडे, हुईं ट्रोल

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 18 Feb 2026, 12:19 PM | Updated: 18 Feb 2026, 12:19 PM

Poonam Pandey:  2011 में जब इंडिया वर्ल्ड कप के फिनाले में पहुंची थी तब मॉडल पूनम पांडे का नाम काफी हाइलाइट हुआ था..क्योंकि उन्होंने कमिटमेंट किया था कि अगर इंडिया कप जीत जाती है तो वो टॉपलैस होंगी… इस कमेंट के सामने आने के बाद वो काफी ट्रोल हुई थी, लेकिन ये बात सालों पुरानी हो गई है, मगर क्रिकेट और क्रिकेटर्स के जरिये लाइमलाइट में रहने की चाहत पूनम पांडे की अभी भी बनी हुई है।

जी हां, पूनम पांडे ने फिर से एक क्रिकेटर को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो उनके साथ हैंगाउट करना चाहता था, उन्हें लगातार मैसेज करता था, वो मैजेस से काफी परेशान हो गई थी इसलिए उस क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिया था.. लेकिन पूनम पांडे के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उल्टा अब वो ही ट्रोल हो रही है.. लोग अलग अलग रिएक्शन दे रहे है.. इस लेख में जानेंगे कि आखिर क्या कहा है पूनम ने क्रिकेटर के बारे में जिसके कारण वो छा गई विवादों में..

Also Read: Gaurav Khanna Divorce News: क्या टूटने वाला वाला है गौरव खन्ना का 10 का रिश्ता, क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव का आया रिएक्शन

टाइम पास करने के लिए हैंगआउट करने की बात

दरअसल पूनम पांडे ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में एक खुलासा किया था कि ऐसे कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स है, जो उन्हें डायेरेक्ट मैसेज करके टाइम पास करने के लिए हैंगआउट करने की बात करते है।  जब पूनम से पूछा गया कि वो क्या मैसेज करते थे तो उन्होंने बताया कि लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते है। उनके मैसेज ज्यादातर ऐसे ही होते है जैसे वो काम या रिश्ते को लेकर सीरियसनेस नहीं दिखाते बल्कि वो केवल पूनम के साथ टाइम पास करना चाहते है।

हालांकि ज्यादातर मैसेज को वो इग्नोर कर देती है, पूनम ने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने एक क्रिकेटर को लेकर कहा कि पहले तो उसने कहा कि पूनम उन्हें काफी क्यूट लगती है, उन्हें इतना ज्यादा मैसेज करने लगा था कि उन्होंने इरिटेट होकर उस क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिया था।

Also Read: Akshay Kumar Angry Moments: अक्षय कुमार ने जब भरी महफिल में मारा थप्पड़, बेहोश हुआ शख्स, घबरा गए थे एक्टर फिर…

पूनम पांडे को किया ट्रोल

पूनम पांडे के इस इंटरव्यू के बाद वो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है.. वैसे लाइमलाइट के लिए वो पहले भी कई बार पब्लिसिटी स्टंट कर चुकी है, इतना ही नहीं अपना मौत का ड्रामा भी कर चुकी है। इसलिए पूनम का क्रिकेटर जगत से जुड़े लोगो को लेकर इस तरह का बयान क्रिकेट प्रेमियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया..और पूनम को ट्रोल करने लगे। यूजर्स कह रहे है कि लाइमलाइट में रहने के लिए फिर से एक स्क्रिपडेट स्टंट ले कर आ गई है।

ताकि लोगों की अटेशन उन्हें मिल सकें.. जैसे का पूनम से पहले अभिनेत्री खुशी मुखर्जी मे भी क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव का नाम लेकर कहा था कि सूर्य उन्हें पर्सनल मैसेज करते है। जिसके बाद से वो काफ लाइमलाइट में आ गई थी, हालांकि यादव को डिफेम करने के चलते इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रूपय का मानहानी का केस दर्ज कर दिया था, जिसके बाद खुशी मुखर्जी ने यादव के मैसेज को एक फ्रेंडली मैसेज कहा था, जो कि काफी पहले किया गया था, जो कि एक केजुएल चैटिंग थी, वजह कोई भी हो लेकिन खुशी चर्चा में आ गई थी, और यहीं हथकंडा अब पूनम भी अपनाने की कोशिश कर रही है।

ऐसे में पूनम का ये पब्लिसिटी स्टंट कहीं उन पर ही भारी न पड़े, इसके लिए उन्होंने किसी का नाम भी नहीं लिया.. लेकिन क्या इस स्टंट से वो फिर से कुछ दिनो तक लाइमलाइट में रह सकती है या नहीं..वो तो आने वाला टाइम ही बतायेगा, लेकिन हम आपसे पूछते है कि पूनम पांडे के इन आरोपो में आपको कितनी सच्चाई नजर आती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds