Raj Kundra की खुली एक और पोल: पोर्न फिल्मों से पैसा कमाकर इस एक और 'गलत काम' में लगाने का है शक!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 23 Jul 2021, 12:00 AM

पोर्नोग्राफी केस में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने राज कुंद्रा को आज भी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी पुलिस कस्टडी को आज बढ़ा दिया है। 27 जुलाई तक अब उन्हें पुलिस हिरासत में ही रहना होगा। 

ऐसा पहली बार नहीं जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो। पहले भी कई विवादों में वो घिर चुके हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर होता जा रहा है। राज कुंद्रा पर जो आरोप लगे हैं, वो काफी संगीन हैं। उन पर वो गंदा काम करने का आरोप लगा, जो हमारे देश में बैन हैं। 

सट्टेबाजी में लगाते थे पैसा?

पोर्न फिल्में बनाने और उसका प्रचार करने के आरोप में राज बुरी तरह से घिरते जा रहे हैं। इस मामले में रोजाना एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ये दावा तो पहले ही किया जा चुका है कि राज कुंद्रा पोर्न रोजाना लाखों रुपये में कमाई करते थे। लेकिन इस पैसे का इस्तेमाल किन चीजों में करते थे? इसको लेकर भी अब बड़ी बात निकलकर सामने आई है। 

दरअसल, पुलिस को शक है कि इस बात का शक है कि राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी कंटेट बनाकर जो पैसे कमाए, उसका इस्तेमाल उन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया। मुंबई पुलिस अब इस एंगल की भी जांच करेगी। 

पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि राज कुंद्रा के यस बैंक अकाउंट से यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के अकाउंट में पैसों का जो लेन देन हुआ, वो सट्टेबाजी के लिए हैं। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस लेन-देन की जांच करने की जरूरत है।

केस में हो रहे एक के बाद एक कई बड़े खुलासे

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी 19 जुलाई सोमवार रात को हुई थीं। उन पर अश्लील कंटेंट बनाने उस ऐप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस पर छापा मारा। यहां से उनको काफी डेटा भी मिला, जिसकी जांच में ये बात मालूम हुई कि डेढ़ सालों में राज कुंद्रा 100 से भी ज्यादा अश्लीलें फिल्में बना चुके हैं। इसके उन्होंने काफी मोटी कमाई की थीं। साथ ही काफी सारा डेटा डिलीट भी किया जा चुका है, जिसे फॉरेसिंक की मदद से रिकवर किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक राज ने लॉकडाउन के दौरान ये काम शुरू किया था।फिल्मों और वेब सीरीज के काम देने के बहाने मॉडल्स को बंगले पर बुलाकर उन्हें ऑडिशन के नाम पर न्यूज फिल्म शूट करने को कहा जाता था। पुलिस की तरफ से ये दावा किया गया है कि अश्लील फिल्में बनाकर राज कुंद्रा रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कमाई कर रहे थे। अब पुलिस को ये भी शक है कि इन पैसों का इस्तेमाल वो सट्टेबाजी में कर रहे थे। 

शिल्पा बोलीं- मौजूदा समय चुनौतियों भरा, लेकिन…

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी थीं। राज के अरेस्ट होने के बाद शिल्पा ने पहली बार एक पोस्ट किया। शिल्पा ने अपनी पोस्ट में एक किताब का पन्ना शेयर किया और इसके जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की कि मौजूदा समय उनके लिए चुनौतियों से भरा है। लेकिन वो पहले भी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं और उन्हें भरोसा है कि वो इससे भी बाहर निकल जाएगीं। 

शिल्पा के कमबैक पर पड़ेगा असर?

बता दें कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘हंगामा 2’ आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। ये 2003 में आई हंगामा मूवी का सीक्वल में। मूवी में शिल्पा शेट्टी के अलावा परेश रावल, प्रियदर्शन जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आएगी। इस फिल्म के जरिए शिल्पा 14 सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इससे पहले 2007 में उनकी फिल्म रिलीज हुई थीं। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही उनके पति इतने बड़े विवाद में फंस गए। राज कुंद्रा के साथ हुई इस कंट्रोवर्सी का असर शिल्पा शेट्टी की फिल्म पर भी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि इस विवाद का हंगामा 2 पर कितना असर पड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds