Father’s Health and PM Modi: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से पीएम मोदी सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह है एक पापा, जिनके सुगर को कंट्रोल करने के लिए उनके बेटे ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है, तो वहीं सबकी एक्पेक्टेशन के बाहर पीएम मोदी ने भी इस रिक्वेस्ट को मानते हुए पापा को दी है अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की सलाह। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि युवराज को वीडियो बना कर अपने पापा के शुगर को कंट्रोल करने के लिए मोदी जी से मदद मांगनी पड़ी है।
युवराज के पापा PM Modi के जबरा फैन
दरअसल कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया है जिसमें वो अपने पिता के बढ़े हुए सुगर के बारे चिंता जाहिर करते हुए कह रहे है कि उनके पिता मोदी पगलू है। यानि की वो मोदी के जबरा फैन है, उनके पापा मोदी जी के इतने बड़े फैन है कि अगर आग में से उन्हें मोदी जी, अपने बच्चे और अपनी पत्नी को बचाना हो तो वो मोदीजी को ही बचायेंगे। युवराज ने कहा कि उनके पापा किसी पार्टी में भी जाते है को वो चार लोग खोजते है जिनसे वो मोदी जी की ताऱीफ कर सकें।
मोदी जी ने जो कह दिया वो पत्थर की लकीर
यानि की जो मोदी जी ने कह दिया वो पत्थर की लकीर है..और ऐसा इसीलिये है क्योंकि नो मोदी पगलू है। युवराज ने कहा कि लोग कहते है कि बेटे बदनाम है कि वो अपने पापा से प्यार एक्प्रेस नहीं कर पाते है, तो जरा बताइयें कि कैसे एक्सप्रेस करें, उनके अपनो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दोस्त आते है, दूसरे पर फैमिली और पहले नंबर पर तो हमेशा ही मोदी जी आते है, और दुनिया का कोई भी शख्स मोदी जी से पापा के सामने कम्पीट नहीं कर सकता है। युवराज ने पीएम मोदी से रिक्वेस्ट की है कि चुंकि उनके पापा मोदी पगलू है तो अगली बार वो मन की बात में मीठे के खिलाफ कुछ बातें कहें, ताकि उनके पापा को विश्वास हो जाये कि मीठा उनके लुए नुक्सानकारी है।
पीएम मोदी का रिप्लाई
युवराज दुआ का ये वीडियो काफी वायरल हो गया और पीएम मोदी के पास भी पहुंचा.. लेकिन पीएम मोदी ने इस बार युवराज की अपील का जवाब देने के लिए मन की बात का इंतजार नहीं किया बल्कि उन्होंने युवराज की वीडियो को टैग करते हुए शेयर करते हुए लिखा कि युवराज की अपील पर मैं उनके पिताजी और सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि शुगर का सेवन कम करें…स्वस्थ रहें, खुश रहें…साथ ही उन्होंने ये भी संदेश दिया कि ज्यादा शुगर की सेवन कई बीमारियों को आमंत्रित करती है. जिससे मोटापे का खतरा भी बढ़ता है… अपनी जीवनशैली में योग को जरूर शामिल करें. यह एक्टिव और फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
पगलू वाले वीडियो पर पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी के रिप्लाई के कारण युवराज का ये वीडियो और तेजी से वायरल हो गया है.. खुद युवराज को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि पीएम मोदी ने उनकी रिक्वेस्ट का इतनी जल्दी रिप्लाई किया। युवराज ने कहा कि वो जड़मत से हो गये है, ये वीडियो कहां से कहां तक पहुंच गई..सोचा नहीं था। वेल पीएम मोदी स्वास्थ्य को लेकर कितने सजग है, ये तो हम सभी जानते है, ऐसे में देखना ये होगा कि पीएम के रिप्लाई के बाद अब युवराज के पापा का क्या रिएक्शन होगा।































