भारत-पाक के बीच हर साल होगी टी-20 सीरीज? PCB अध्यक्ष ने बनाया ये प्लान और कहा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Jan 2022, 12:00 AM

एक तरफ तो पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहता है। LOC पर बार बार सीजफायर उल्लंघन करता है। दूसरी ओर वहीं पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट में सामान्य रिश्ते चाहता है।

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के साथ क्रिकेट रिश्तों की शुरुआत करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बताया कि वो चाहते हैं कि भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सालाना टी-20 सीरीज हो, जिसके लिए उन्होंने इसका प्रस्ताव इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने रखने की बात कही। 

इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि हम हर साल भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, चार देशों के बीच एक टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन पर विचार कर रहे हैं। ये टूर्नामेंट बारी-बारी से चारों देशों में कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही मैं आईसीसी के सामने रखूंगा। इस टूर्नामेंट से होने वाले फायदे को पर्सेंटेज के आधार पर ICC के मेंबर देशों के बीच बांटा जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच जो रिश्ते है, उसका असर क्रिकेट पर भी पड़ता है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट या फिर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) इवेंट्स में ही हिस्सा लेती है। इसके अलावा भारत पाक के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती। 

भारत और पाकिस्तान के बीच के मैच का हमेशा ही फैंस काफी इंतेजार करते हैं। दोनों टीमें बीते साल हुए टी-20 विश्व कप में आमने-सामने आई थी, जो कि इतिहास का सबसे ज्यादा देखने वाला मैच बना था। मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds