ऑक्सीजन लीक, आधे घंटे रुकी सप्लाई, 22 मरीजों ने तोड़ा दम…नासिक के अस्पताल में कैसे हुआ ये बड़ा हादसा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2021, 12:00 AM

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन लीक होने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 22 मरीजों की मौत हुई। 

मामला नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल का है, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर लीक हो गया और इसकी वजह से पूरे इलाके में ऑक्सीजन गैस फैल गई। जैसे ही ऑक्सीजन गैस के लीक होने की बात सामने आई, अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

प्रशासन के मुताबिक लीकेज की वजह से कुछ देर के लिए सप्लाई ठप हुई। इस दौरान वो मरीज जो वेटिलेंटर पर थे, उनकी मौत हो गई। अब प्रशासन ने लीकेज पर जांच शुरू करा दी है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस अस्पताल में अभी 171 मरीज ऑक्सीजन पर है, जबकि 67 वेटिलेटर पर। जैसे ही ऑक्सीजन लीक होने की खबर मिलीं, तुरंत ही फायर बिग्रेड की गाड़िया अस्पताल पहुंच गई। लीकेज के कुछ घंटों बाद इसको रोकने में सफलता मिलीं, लेकिन इस दौरान कई मरीजों की समस्या बढ़ गई। अब 22 मरीजों की मौत की खबर भी सामने आई। 

इस लीकेज की वजह से करीब आधे घंटे तक मेन सप्लाई लाइन को बंद करना पड़ा। वहीं मरीजों को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस लीकेज की वजह से 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लीकेड टैंक से आने वाली सप्लाई पाइप में हुई थीं। उसको फिलहाल काट दिया और नया पाइप लगाया जा रहा है। 

गौरतलब कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ती चली जा रही है। कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी होने की भी खबरें सामने आ रही है। चाहे दिल्ली हो या यूपी या फिर मुंबई हर जगह एक ही जैसा हाल है। मरीजों और उनके परिजनों को ऑक्सीजन के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। 

बीती रात को देश की राजधानी दिल्ली में तब हड़कंप मच गया, जब सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। कई अस्पतालों में कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची है। जिसके बाद दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाई गई। दिल्ली के अलावा भी कई जगहों से ऑक्सीजन की कमी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds