Trending

Operation Sindoor Opposition Statement: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बीजेपी और विपक्ष के नेताओं की क्या हैं प्रतिक्रियाएं?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 May 2025, 12:00 AM | Updated: 07 May 2025, 12:00 AM

Operation Sindoor Opposition Statement: भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। भारत सरकार ने इस एयर स्ट्राइक को आतंकवादियों के खिलाफ अपनी दृढ़ नीति का हिस्सा बताया है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आइए जानते हैं, पक्ष और विपक्ष से आई प्रतिक्रियाओं को।

और पढ़ें: Operation Sindoor Briefing: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस! पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की जबरदस्त कार्रवाई का खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर पर पक्ष की प्रतिक्रियाएं- Operation Sindoor Opposition Statement 

भारतीय सेना और सरकार की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने इस ऑपरेशन की तारीफ की है, और इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई के रूप में देखा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के इस ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!” वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया पर “भारत माता की जय!” लिखकर अपने समर्थन का इजहार किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस ऑपरेशन की सराहना की, और भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत माता की जय! जय हिंद की सेना!” जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस ऑपरेशन को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इससे पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे को खत्म करने का संकल्प और मजबूत होगा।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और इसे सही समय पर लिया गया फैसला करार दिया। उन्होंने कहा, “इस ऑपरेशन से पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय मिल चुका है।”

ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षी प्रतिक्रियाएं

विपक्षी दलों ने इस ऑपरेशन पर  प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस के नेताओं ने इस ऑपरेशन का समर्थन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “पाकिस्तान और PoK से पैदा होने वाले आतंकवाद के हर स्वरूप के लिए भारत की एक दृढ़ राष्ट्रीय नीति है। हम पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर गर्व करते हैं।”

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन किया और लिखा, “हम अपनी सेना पर गर्व करते हैं। जय हिंद!” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए।” उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह समय एकता और एकजुटता का है और कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए इसे “कड़ा और चतुर प्रहार” बताया। उन्होंने कहा, “हमने अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं, और इस समय सभी संबंधित व्यक्तियों को चतुराई से काम करना होगा ताकि यह संघर्ष नियंत्रण से बाहर न हो सके।”

हालांकि, कुछ कांग्रेस नेताओं ने परिणामों पर सवाल भी उठाए। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “यह जवाब देना जरूरी था, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर आतंकवादी मारा गया है?”

एआईएमआईएम और अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस ऑपरेशन का स्वागत किया और कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ यह एक सही कदम था। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए।”

जम्मू कश्मीर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष जीएम शाहीन ने कहा कि यह एक सही फैसला था, और हमले सही निशाने पर किए गए। वहीं, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस ऑपरेशन का समर्थन करते हुए लिखा, “हम अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व करते हैं।”

और पढ़ें: India air-strike on Pakistan: भारत की जबरदस्त एयर स्ट्राइक! 2016 और 2019 से कहीं ज्यादा प्रभावशाली, विशेषज्ञों ने की विश्लेषण

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds